BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 12 जून, 2008 को 05:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
गूजर आंदोलन: अदालत पर टिकी निगाहें
 

 
 
गूजर महिलाएँ (फ़ाइल फ़ोटो)
आंदोलन कर रही 25 गूजर महिलाओं को छह जून को गिरफ़्तार किया गया था
राजस्थान में गूजरों के आंदोलन के दौरान गिरफ़्तार हुईं महिलाओं के मामले की सुनवाई गुरुवार को दौसा की ज़िला अदालत में हो रही है. इस समस्या को सुलझाने के लिए सरकार और गूजरों के बीच रुकी हुई बातचीत का भविष्य इस सुनवाई पर निर्भर करता है.

गूजर नेता अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की माँग पर आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन मसला सुलझाने के लिए दूसरे चरण की बातचीत इसलिए रुकी है क्योंकि गूजर गिरफ़्तार महिलाओं की रिहाई की माँग कर रहे हैं.

इस साल इस आंदोलन को चलते 21 दिन हो चुके हैं और इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़पों और पुलिस फ़ायरिंग में दो पुलिसकर्मियों समेत 41 लोग मारे गए है.

गिरफ़्तार महिलाओं का मामला

आंदोलन कर रही 25 गूजर महिलाओं को छह जून को दौसा ज़िले में बांदीकुई से उस वक्त गिरफ़्तार किया गया जब उन्होंने रेल मार्ग रोक दिया था.

इन महिलाओं पर रेलवे एक्ट के अलावा शांति भंग करने और हिंसा फैलाने से संबंधित मामले दर्ज हैं.

इनकी ज़मानत याचिका बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने ठुकरा दी थी.

जहाँ ये मामला अब ज़िला अदालत में आ रहा है वहीं माना जा रहा है कि अगर इन महिलाओं को ज़मानत मिलती है तो बातचीत फिर शुरु हो सकती है.

गूजर नेताओं ने राज्य से इन महिलाओं के ख़िलाफ़ मामला वापस लेने की माँग की है.

लेकिन सरकारी पक्ष का कहना है कि एक बार अदालत में जाने के बाद मुक़दमा वापस लेना आसान नहीं है और इस प्रक्रिया में समय लगता है.

 
 
राजस्थान में आंदोलन करते गूजर (फ़ाइल फ़ोटो) 'सक्षम है राज्य सरकार'
गूजर आंदोलन पर घुमंतू जनजाति आयोग के प्रमुख से विशेष बातचीत...
 
 
गुजर समुदाय के नेता किरोड़ी मल बैंसला गूजरों ने क्यों रखी माँग
गूजर अनुसूचित जनजाति का दर्जा क्यों पाना चाहते हैं? एक विशेष बातचीत..
 
 
राजस्थान में गूजर आंदोलन गूजर आंदोलन: तस्वीरें
राजस्थान के गूजर आंदोलन की तस्वीरें
 
 
किरोड़ी सिंह बैंसला  किताबों से दोस्ती
गूजर नेता कर्नल (रिटायर्ड) किरोड़ी बैंसला की किताबों से गाढ़ी दोस्ती है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बीस गूजरों का अंतिम संस्कार
07 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
बातचीत के लिए गूजरों की नई शर्त
07 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
गूजर बातचीत के लिए मान सकते हैं
05 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>