BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 09 जून, 2008 को 04:09 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तीन और ब्रितानी सैनिक मारे गए
 
अफ़ग़ानिस्तान में ब्रितानी सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)
अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी संख्या में ब्रितानी सैनिक तैनात हैं
ब्रिटेन के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में उनके तीन सैनिक और मारे गए हैं.

इन सैनिकों के मारे जाने के साथ ही वर्ष 2001 से अब तक मारे गए ब्रितानी सैनिकों की संख्या सौ पहुँच गई है.

अधिकारियों का कहना है कि हेलमंद प्रांत में अपने आधार शिविर के नजदीक ये सैनिक गश्त पर थे.

इस हमले में एक सैनिक घायल भी हुआ है.

इन सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए ब्रिटेन के रक्षा मंत्री डेस ब्राउन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अभी सैन्य उद्देश्य हासिल करने की शुरुआत हुई है.

ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान में ब्रिटेन के लगभग साढ़े सात हज़ार सैनिक तैनात हैं.

इसके पहले अमरीका के कूटनीतिज्ञों और अमरीकी सेना के अधिकारियों के एक दल ने कहा था कि अगर अफ़ग़ानिस्तान की स्थितियों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो वहाँ हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे.

दल ने अपने एक अध्ययन में अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की स्थिति को भुलाने और उसकी अनदेखी होने पर गहरी चिंता व्यक्त की थी.

साथ ही कहा था कि अगर वहाँ की बिगड़ती स्थितियों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो अफ़ग़ानिस्तान एक विफल देश बन सकता है.

 
 
अफ़ग़ानिस्तान अफ़ग़ान स्थिति!
एक अमरीकी अध्ययन में अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की स्थिति पर चिंता..
 
 
अफ़ग़ानिस्तान 'तालेबान के हथियार'
ब्रिटेन ने कहा है कि तालेबान चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अपहृत बीबीसी संवाददाता की हत्या
08 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
'पाक-अफ़ग़ान सीमा पर कार्रवाई'
01 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
आत्मघाती हमले में छह की मौत
23 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>