BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 01 जून, 2008 को 10:05 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
शवों के पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी
 

 
 
आंदोलनकारियों के शव
कई शव अभी भी आंदोलनकारियों के पास रखे हुए हैं
राजस्थान में गूजर नेताओं ने पुलिस फ़ायरिंग में मारे गए लोगों के शवों के पोस्टमॉर्टम की इजाज़त दे दी है. इनका पोस्टमॉर्टम घटनास्थल पर ही होगा.

राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि गूजर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला 16 शवों का पोस्मॉर्टम कराए जाने पर राज़ी हो गए हैं.

सरकार के मुताबिक़ कर्नल बैंसला ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं जिन्हें सरकार ने मान लिया है.

सरकार ने डॉक्टरों की तीन टीमें बनाई हैं जो कि मौके पर ही जाकर शवों का पोस्टमॉर्टम करेगी.

बैंसला ने कहा था कि डॉक्टरों की इस टीम में गूजर डॉक्टरों को शामिल किया जाए जिसे की राजस्थान सरकार ने मान लिया है.

इसके अलावा गूजरों की तरफ़ से एक शर्त ये भी रखी गई थी कि पोस्टमॉर्टम के दौरान पुलिस मौजूद नहीं होगी. इस शर्त को भी सरकार ने मान लिया.

डॉक्टर पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसी समय शवों को उनके परिजनों को सौंप देंगे.

राजस्थान में गूजरों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किए गए आंदोलन में पुलिस फ़ायरिंग के दौरान 39 लोग मारे गए थे.

शर्त पूरी होने पर माने गूजर

गूजर शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराए जाने के लिए अड़ गए थे. राजस्थान सरकार के काफ़ी मनाए जाने के बाद गूजर नेताओं ने कहा था कि उन्हें राज्य सरकार के कराए गए पोस्टमॉर्टम पर भरोसा नहीं है लिहाज़ा ये सारे पोस्टमॉर्टम दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टरों से मौके पर ही कराए जाएं.

बाद में एम्स के डॉक्टरों ने घटनास्थल पर जाकर शवों का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया था.

किरोड़ी सिंह बैंसला, गूजरों के नेता
गूजरों ने पोस्टमॉर्टम को लेकर कई शर्तें रखी थीं

पिछले नौ दिनों से लगातार गूजर गांवों में शवों को सड़क पर रखकर आंदोलन जारी रखे हुए थे.

इस मुद्दे ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नींद उड़ा रखी थी. लेकिन अब बैंसला के पोस्टमॉर्टम के लिए राज़ी हो जाने के बाद सरकार पर से दबाव कुछ कम हो सकता है.

राजस्थान में कई जगहों पर गूजर आंदोलन की आग भड़क गई थी. बयाना के पीलूपुरा में 12 गूजर मारे गए थे जबकि, सिकंदरा के दौसा में छह लोग मारे गए थे. भरतपुर में चार, सवाई माधोपुर में दो लोग मारे गए थे.

इस फ़ायरिंग में दो पुलिस वालों की भी मौत हो गई थी. मारे गए पुलिस वालों के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया था.

राजस्थान सरकार ने शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रखे 14 शवों में से एक का पोस्टमॉर्टम करवा दिया था.

 
 
गुजर समुदाय के नेता किरोड़ी मल बैंसला गूजरों ने क्यों रखी माँग
गूजर अनुसूचित जनजाति का दर्जा क्यों पाना चाहते हैं? एक विशेष बातचीत..
 
 
गूजरों का आरक्षण आंदोलन शवों पर राजनीति?
गूजर आंदोलन के दौरान हिंसा की भेंट चढ़े लोगों के शवों पर राजनीति?
 
 
किताबों से दोस्ती
गूजर नेता कर्नल (रिटायर्ड) किरोड़ी बैंसला की किताबों से गाढ़ी दोस्ती है.
 
 
गूजर व्यक्ति गूजरों का अतीत
गूजर एक समय कुशल योद्धा माने जाते थे.जानिए, उनका अतीत
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शवों को लेकर खींचतान जारी
30 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>