BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 31 मई, 2008 को 10:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'बर्मा हज़ारों लोगों की मौत का ज़िम्मेदार'
 
बर्मा के तूफ़ान पीड़ित
बर्मा में आए नर्गिस नाम के तूफ़ान में कम के कम 78 हज़ार लोगों की मौत हुई है
अमरीकी रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स ने बर्मा पर आरोप लगाया है कि राहत के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बाधित कर वह हज़ारों तूफ़ान पीड़ितों की मौत का कारण बना है.

गेट्स ने कहा कि बर्मा में चक्रवाती तूफ़ान नर्गिस के प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री के साथ अमरीका के जहाज़ और विमान तूफ़ान के तत्काल बाद तैयार थे लेकिन बर्मा की सरकार ने उन्हें देश में घुसने की इजाज़त नहीं दी.

उनका कहना था कि जहाँ इंडोनेशिया और बाँग्लादेश ने प्राकृतिक आपदा के बाद मदद स्वीकार की वहीं बर्मा ने इस घड़ी में ऐसा नहीं किया.

अनुमान है कि इसी दो मई को आए नर्गिस नाम के तूफ़ान के बाद वहाँ 24 लाख से ज़्यादा लोग बेघर हो गए और भूख़ से जूझ रहे हैं.

तूफ़ान के कारण बर्मा में कम से कम 78 हज़ार लोगों की मौत हो गई जबकि अब भी 56 हज़ार से ज़्यादा लोग लापता हैं.

'बेसमय वापसी न हो'

सिंगापुर में सुरक्षा पर एक सम्मेलन में गेट्स ने कहा, "अमरीका के अलावा भी कई देशों ने महसूस किया कि मदद के उनके प्रयासों में अड़चनें पैदा की जा रही हैं."

बाधाओं के बावजूद...
 इन बाधाओं के बावजूद हम बर्मा में मदद पहुँचा रहे हैं और आगे भी मदद पहुँचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
 
राबर्ट गेट्स, अमरीकी रक्षा मंत्री

उन्होंने कहा, "इन बाधाओं के बावजूद हम बर्मा में मदद पहुँचा रहे हैं और आगे भी मदद पहुँचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा था कि तूफ़ान पीड़ियों को ज़बरन उनके घर लौटाने की कोशिश 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' है.

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी तेरजे कैवडल की यह टिप्पणी उन ख़बरों के बाद आई जिसमें कहा गया था कि बर्मा की सैन्य सरकार ने सरकारी आपात राहत शिविरों से बेघर लोगों को निकालना शुरू कर दिया है.

ख़बरों में कहा गया है कि सैन्य सरकार इन पीड़ितों को बाँस और टेंट देकर विदा कर रही है और उनसे कह रही है कि वे अपनी ज़िंदगी फिर से बसाएँ.

संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता कार्यालय के समन्वय प्रमुख कैवडल ने कहा कि वे राहत शिविरों के बंद करने की पुष्टि तो नहीं कर सकते.

लेकिन उन्होंने इसका भी ध्यान दिलाया कि उनके संगठन ने बिना किसी सेवा के तूफ़ान पीड़ितों को बेसमय उनके घर भेजने की सहमति नहीं दी.

 
 
बर्मा में तूफ़ान बर्मा में तूफ़ान
बर्मा से आ रहे समाचारों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
 
 
बर्मा में तूफ़ान बर्मा में तबाही का मंज़र
बर्मा में आए तूफ़ान के चश्मदीद बता रहे हैं कि तबाही का मंज़र कैसा था.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सू ची की नज़रबंदी बढ़ाई गई
27 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>