BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 29 मई, 2008 को 15:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
भोपाल गैस त्रासदी पर आयोग
 

 
 
भोपाल गैस पीड़ित
पीड़ितों का कहना है कि जब तक सारी माँगे नहीं मानी जातीं तब तक उनका धरना जारी रहेगा
भारत सरकार ने पिछले दो माह से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे भोपाल गैस पीड़ितों की माँग पर एक विशेष आयोग के गठन का आश्वासन दिया है.

गैस पीड़ितों की बाक़ी माँगो पर भी विचार करने की बात कही गई है.

लेकिन दिल्ली में आंदोलन कर रहे और धरने पर बैठे पीड़ितों का कहना है कि जब तक सारी माँगे पूरी तरह से नहीं मानी जातीं तब तक उनका धरना जारी रहेगा.

भोपाल से दिल्ली तक पैदल चल कर आए , दिल्ली की चिलचिलाती धूप में सड़क के किनारे बैठे, नारे लगाते, इन लोगों से गुरूवार को आख़िरकार प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने मुलाक़ात की.

पृथ्वीराज चौहान ने प्रधानमंत्री का संदेश सुनाते हुए कहा की भिन्न-भिन्न केंद्रीय विभागों, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गैस पीड़ितों के पुनर्वास के लिए चलाई जा रही समितियों को मिलाकर एक आयोग का गठन किया जाएगा.

'शोध फिर शुरू हो'

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को यह आदेश भी दिया जाएगा की वह गैस पीडितों पर क़रीब डेढ़ दशक से बंद पड़े भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के शोध को फिर से शुरू कराएँ.

भोपाल गैस पीड़ित
गैस पीड़ितों ने कई बार दिल्ली में आकर धरना दिया है

अन्य माँगे, जैसे यूनियन कार्बाइड के 23 साल से फ़रार अधिकारी वॉरन ऍंडरसन की गिरफ़्तारी और यूनियन कार्बाइड के नए मालिक डाओ केमिकल्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई और आर्थिक नाकेबंदी की पर चौहान ने कहा की सरकार ना नहीं कर रही और इन पर विचार जारी है.

गैस पीड़ितों का कहना है कि उनकी बाक़ी माँगे भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण हैं जितना कि गैस पीड़ितों का पुनर्वास.

आंदोलन कर रहे पीड़ितों के नेता सतीनाथ षडंगी का कहना है, "आयोग बनाए जाने की हमारी माँग मान ली गई है पर डाओ केमिकल्स पर भारत के भीतर पूरी तरह से आर्थिक प्रतिबंध लगना चाहिए और रिलायंस को डाओ केमिकल्स के साथ व्यवसाय करने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए."

सतीनाथ षडंगी का कहना था की जब तक बाक़ी मांगे पूरी नहीं हो जातीं तब तक गैस पीड़ितों का धरना जारी रहेगा.

 
 
भोपाल गैस काँड के प्रभाव की एक तस्वीर दिल्ली चलो...
भोपाल गैस काँड के पीड़ितों ने अब 'दिल्ली चलो' का रास्ता ढूँढा है.
 
 
कंपनियाँ क्या कहती हैं
भोपाल गैस त्रासदी पर डाउ केमिकल्स और यूनियन कार्बाइड का जवाब.
 
 
हादसे की सुबह का भोपाल सुबह का भोपाल
तीन दिसंबर 1984 की सुबह भोपाल शहर में खींची गईं कुछ तस्वीरें.
 
 
रघु राय याद करने लायक नहीं
भोपाल त्रासदी की सबसे मार्मिक तस्वीरें खींचने वाले रघु राय की स्मृतियाँ.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भोपाल गैस-कांड की बरसी पर जुलूस
03 दिसंबर, 2003 | भारत और पड़ोस
भोपाल गैस पीड़ितों के लिए प्रदर्शन
02 दिसंबर, 2003 | भारत और पड़ोस
भोपाल त्रासदी का मुद्दा उठा
01 जनवरी, 1970 | पहला पन्ना
कुप्रचार से भरे पर्चों के चर्चे
23 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
भोपाल त्रासदी: विकास की कीमत
28 अगस्त, 2002 | पहला पन्ना
भोपाल गैस कांड पर फ़ैसला
27 अगस्त, 2002 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>