BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 18 मई, 2008 को 16:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सूबा सरहद में धमाका, 13 की मौत
 
पाक सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)
ऐसा माना जाता है कि तालेबान समर्थक सूबा सरहद में सक्रिय हैं
पाकिस्तान में सूबा सरहद के मरदान शहर में हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.

धमाके में कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक़ घायलों में कई लोगों की गंभीर बनी हुई है. धमाका एक सैनिक छावनी के निकट हुआ.

मारे गए लोगों में चार सैनिक हैं. धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

अभी तक किसी ने धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ये इलाक़ा तालेबान समर्थक चरमपंथियों के निशाने पर रहा है.

ऐसा कहा जाता रहा है कि तालेबान समर्थकों ने सूबा सरहद के क़बायली इलाक़ों में ही पनाह ली हुई है.

ये सारा इलाक़ा अत्यंत दुर्गम है और वहाँ स्थानीय लोगों में इस्लामी कट्टरपंथियों को लेकर सहानुभूति भी रही है.

अमरीका में 9/11 के हमले के बाद आतंकवाद के विरूद्ध अमरीका की अगुआई में शुरू हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने क़बायली इलाक़ों में कार्रवाई शुरू की.

दोनों पक्षों के बीच कई बार संघर्ष हुए. लेकिन इसके बाद कई बार स्थानीय नेताओं के सहयोग से विद्रोहियों और सरकार के बीच समझौते भी हुए.

सबसे अधिक चर्चा हुई थी सितंबर 2006 में हुए समझौते की जिसमें उत्तरी वज़ीरिस्तान के विद्रोहियों के साथ समझौता हुआ था.

लेकिन कोई साल भर के बाद अगस्त 2007 में ये समझौता टूट गया.

 
 
तारिक़ अज़ीज़ुद्दीन पाकिस्तानी राजदूत रिहा
पाकिस्तान के राजदूत तारिक़ को अपहर्ताओं ने तीन महीने बाद सकुशल रिहा कर दिया.
 
 
बलूच विद्रोही बलूचिस्तान का संकट
पाकिस्तान के बेहद पिछड़े प्रांत बलूचिस्तान में लगातार हिंसा क्यों हो रही है?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पाकिस्तानी राजदूत रिहा हुए
17 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
कार बम धमाके में तीन मारे गए
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में विस्फोट, कम से कम 40 मरे
02 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान के राजदूत लापता
11 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सूबा सरहद में '40 विद्रोही मारे'
21 नवंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
स्वात में जवानों सहित 13 की हत्या
27 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>