BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 मई, 2008 को 04:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दूसरे दौर में 60 फ़ीसदी मतदान
 
कुमारस्वामी और येदुरप्पा
जनतादल एस और भाजपा के बीच राजनीतिक तालमेल टूटने से चुनाव की नौबत आई
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में शुक्रवार को विधानसभा के दूसरे दौर के चुनाव संपन्न हो गया है. इस दौर में क़रीब 60 फ़ीसदी मतदान हुआ.

दूसरे दौर में 10 ज़िलों के 66 सीटों पर मत डाले गए. इस दौर में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों बीएस येदुरप्पा और एस बंगारप्पा सहित 589 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फ़ैसला होना है.

सुरक्षा के भारी इंतज़ाम किए गए थे और कुल 56 हज़ार जवानों की तैनाती की गई थी.

जिन दस ज़िलों में दूसरे दौर में चुनाव हुए, उनमें से कुछ नक्सल प्रभावित हैं और वहाँ सुरक्षा के अतिरिक्त इंतज़ाम किए गए थे.

224 सीटों वाली विधानसभा के 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 10 मई को हुआ था. इस दौर में 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

सुरक्षा

इस दौर में मंगलौर, उडुपी, दावणगेरे और शिमोगा ज़िलों में मतदान हुआ जिसे नक्सल प्रभावित माना जाता है.

कर्नाटक विधानसभा
विश्लेषकों का मत है कि किसी एक दल को बहुमत के आसार कम ही दिख रहे हैं

इन ज़िलों में कई जगह नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार करने की अपील की थी और जगह-जगह पोस्टर लगाए थे.

वहाँ पाँच सौ विशेष नक्सलरोधी बलों और कुल 16 हज़ार अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी. मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया.

तीसरे और आख़िरी दौर का मतदान 22 मई को होना है.

कई महीनों की राजनीतिक अस्थिरता के बाद कर्नाटक में विधानसभा को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. फ़िलहाल वहाँ राष्ट्रपति शासन लगा हूआ है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मुफ़्त बिजली और रंगीन टीवी का वादा
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
तमिलनाडु ने पेयजल परियोजना को रोका
05 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
तमिलनाडु, कर्नाटक के बीच विवाद गहराया
04 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
उपवास पर बैठे तमिल फ़िल्मों के सितारे
04 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
कृष्णा का राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा
05 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>