BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 13 मई, 2008 को 21:06 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
भारत: हाल में हुए चरमपंथी हमले...
 
धमाके के बाद का मंज़र
जयपुर में सौ से अधिक घायल हो गए
जयपुर में मंगलवार की शाम सात विस्फोट हुए हैं. शहर के भीड़ भरे इलाक़ों में हुए धमाकों में 60 लोग मारे गए हैं और सौ से अधिक घायल हुए हैं. भारत में हाल में कई चरमपंथी हमले हुए हैं.

हाल में हुए प्रमुख चरमपंथी हमले इस प्रकार हैं:

  • 29 अक्तूबर 2005 - दिल्ली में तीन जग़हों पर हुए बम धमाकों में 62 लोग मारे गए और अनेक लोग घायल हुए.
  • 7 मार्च 2006 - उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रेलवे स्टेशन और संकटमोचन मंदिर में हुए बम धमाकों में 20 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए.
  • 11 जुलाई 2006 - मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए बम धमाकों में 170 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए.
  • 8 सितंबर 2006 - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के मालेगाँव शहर में एक मस्जिद के पास हुए तीन बम धमाकों में 37 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए.
  • 18 फ़रवरी 2007 - दिल्ली से अटारी जा रही समझौता एक्सप्रेस में हुए दो धमाकों में 66 लोग जलकर मारे गए जिसमें से अधिकतर पाकिस्तानी थे.
  • 18 मई 2007 - हैदराबाद की मक्का मस्जिद में नमाज़ के दौरान हुए धमाके में 11 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए.
  • 25 अगस्त 2007 - हैदराबाद में हुए बम विस्फोट में 42 लोग मारे गए और लगभग सौ लोग घायल हुए.
  • 11 अक्तूबर 2007 - राजस्थान में अजमेर स्थित ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हुए धमाके में दो लोग मारे गए और 14 लोग घायल हुए.
  • 23 नवंबर 2007 - उत्तर प्रदेश में लखनऊ, फ़ैज़ाबाद और वाराणसी की कचहरियों में हुए बम धमाकों में 13 लोग मारे गए और 75 घायल हुए.
  • 1 जनवरी 2008 - उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर हुए चरमपंथी हमले में सात सुरक्षाकर्मियों समेत आठ लोग मारे गए और छह लोग घायल हुए.
 
 
विस्फोट जयपुर में विस्फोट
जयपुर में हुए धमाकों के बाद का मंज़र तस्वीरों में..
 
 
घटनास्थल जयपुर में धमाके...
जयपुर में हुए सात धमाकों में 60 लोग मारे गए और सौ से ज़्यादा घायल हुए.
 
 
घायल व्यक्ति एक भयावह मंज़र
धमाकों के बाद का मंज़र बयान कर रहे हैं प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टर आलोक मेहरा...
 
 
घटनास्थल जयपुर का माहौल...
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हुए धमाकों के बाद जयपुर का क्या माहौल था...नारायण बारेठ की ज़बानी...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>