BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 08 मई, 2008 को 14:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उत्तर भारतीय फिर राज के निशाने पर
 

 
 
राज ठाकरे
राज ठाकरे की पार्टी ने उत्तर भारतीयों के ख़िलाफ़ एक तरह से अभियान छेड़ रखा है
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस या मनसे की उत्तर भारतीयों की तुलना मच्छर से करने संबंधी विज्ञापन पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

पार्टी ने मुंबई में प्रवेश करने के रास्तों पर यह बैनर लगाया है. जिसमें खूब सारे मच्छर हैं, जो एमएनएस या मनसे स्प्रे करने पर भाग रहे हैं.

उस पर लिखा है- मनसे स्प्रे करो... भैया... मच्छर भगाओ... इसमें एक तस्वीर भी बनी है जो सपा नेता मुलायम सिंह यादव से मिलती-जुलती है.

विज्ञापन के बारे में पूछे जाने पर मनसे कार्यकर्ता चुप्पी साध जाते हैं, लेकिन नाम उजागर न करने की शर्त पर वे कहते हैं कि ये उत्तर भारतीयों को सबक सिखाने के लिए लगाया गया है.

पिछले शनिवार को राज ठाकरे के भाषण के बाद राज्य पुलिस पर राज ठाकरे पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना हुआ है.

शायद यही कारण है कि पार्टी कार्यकर्ता इस विज्ञापन पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता संजय निरुपम इस विज्ञापन के बारे में कहते हैं कि वो किसी को राजनीति करने से नहीं रोकते लेकिन इस हद तक गिर जाना सही नहीं है.

वो कहते हैं कि राज ठाकरे क़ानून का उल्लंघन कर रहे हैं और संविधान की मर्यादाओं को लांघ रहे हैं.

 राज ठाकरे क़ानून का उल्लंघन कर रहे हैं और संविधान की मर्यादाओं को लांघ रहे हैं
 
संजय निरुपम, कांग्रेस नेता

निरुपम की पार्टी कांग्रेस की सरकार महाराष्ट्र में है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं होती, वो कहते हैं कि सरकारें सोच समझ कर फ़ैसला करती हैं और वो सरकार से अपील करते हैं कि राज ठाकरे के ख़िलाफ़ एक 'फ़ूल प्रूफ केस' बनाया जाए ताकि उन्हें सज़ा मिल सके.

साथ ही संजय ये भी कहते हैं कि मुंबई हर किसी का शहर है टाटा से लेकर टैक्सी वालों का और रिलायंस से लेकर रिक्शा वालों का और बाहर से आए लोगों को डरना नहीं चाहिए.

लेकिन क्या राज ठाकरे के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी, इस पर संजय कहते हैं कि ये सरकार का काम है और वह सरकार से अपील ही कर सकते हैं.

कार्रवाई का दबाव

उल्लेखनीय है कि शनिवार के भाषण के बाद एनसीपी के नेताओं ने उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल पर बहुत दबाव बनाया था जिसके बाद पाटिल ने इस्तीफ़ा देने की धमकी दे दी थी.

ख़बरों के मुताबिक सरकार राज ठाकरे के बयानों की जांच कर रही है और मामला तैयार करने की कोशिश कर रही है, जिससे कोर्ट में उन्हें बचने का मौक़ा न मिले.

उधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता अब पहले से अधिक सतर्क दिखते हैं और सोच समझ कर आरोप लगा रहे हैं.

इन सबके बीच मुंबई में काम करने वाला साधारण उत्तर भारतीय दुखी और परेशान है. वह चाहता है कि उन्हें बिना परेशानी के रोज़ी मिलती रहे.

 
 
भारतीय सुप्रीम कोर्ट राज से नाराज़...
उत्तर भारत के लोगों को लेकर राज ठाकरे के बयानों से सुप्रीम कोर्ट नाराज़.
 
 
'मेरे हाथ काट डाले'
पुणे में चना बेचने वाले बिहार के किशन सिंह की दर्द भरी दास्तान.
 
 
अमिताभ बच्चन 'मुंबई नहीं छोड़ूँगा'
अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वे किसी भी सूरत में मुंबई नहीं छोड़ेंगे
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मराठी राज 'नीति' ठाकरे की
13 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
राज ठाकरे ज़मानत पर रिहा
13 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
अब अमिताभ-शिवसेना आमने-सामने
05 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>