BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 07 मई, 2008 को 07:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण
 

 
 
अग्नि III मिसाइल (फ़ाइल फ़ोटो)
अग्नि-III मिसाइल का पहला परीक्षण 2006 में हुआ था लेकिन वह सफल नहीं रहा था
भारत ने बंगाल की खाड़ी में एक द्वीप से ज़मीन से ज़मीन पर मार करने में सक्षम अपनी सबसे लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि-III का सफल परीक्षण किया है.

बीजिंग और शंघाई जैसे चीनी शहरों के अलावा हिंद महासागर में अमरीकी सैन्य ठिकाने इसकी जद में आते हैं.

सेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन रमेश कुमार दास ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण 'व्हीलर्स आइलैंड' से किया गया है.

डेढ़ टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की ये मिसाइल तीन हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा दूर तक मार कर सकती है.

बुधवार को हुआ ये परीक्षण इस मिसाइल का तीसरा परीक्षण है.

सबसे पहले अग्नि-III का परीक्षण वर्ष 2006 में किया गया था लेकिन उस समय इसे कामयाबी नहीं मिल सकी थी.

उस दौरान ये मिसाइल लक्ष्य को भेदने से पहले ही समुद्र में गिर गई थी.

पिछले साल 12 अप्रैल को इसका दूसरा परीक्षण किया गया था जो सफल साबित हुआ था.

रणनीतिक महत्व

इस मिसाइल की तैनाती के बाद भारत की मारक क्षमता को मज़बूती मिलेगी क्योंकि इसे कहीं से भी एक चलायमान प्रक्षेपक से भी दागा जा सकता है.

मिसाइल परीक्षण (फ़ाइल फ़ोटो)
अग्नि-III की मारक क्षमता तीन हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा है

सेना के प्रवक्ता का कहना था कि सेना में शामिल करने से पहले इस मिसाइल के कुछ और परीक्षण किए जाएँगे.

भारत के लिए रणनीतिक रूप से अग्नि-III का क्या महत्व है, इस बात का आकलन इसी से लगाया जा सकता है कि बीजिंग और शंघाई जैसे चीनी शहर इसकी जद में होंगे.

हिंद महासागर में डियेगो गार्सिया का अमरीकी सैन्य ठिकाना भी इस मिसाइल की पहुँच से बाहर नहीं होगा.

उन्होंने बताया कि 16 मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन 48 टन के आसपास है और यह तीन हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा दूर तक अपने लक्ष्य को निशाना बना सकती है.

अग्नि-II को सेना में शामिल किया जा चुका है और ये दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है. अग्नि-I की मारक क्षमता 750 किलोमीटर है.

प्रवक्ता का कहना था कि अग्नि मिसाइलों का विकास परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

उनका कहना है कि अग्नि मिसाइल परिवार की मारक क्षमता और परमाणु हथियार ले जाने की उसकी क्षमता का आगे और विस्तार किया जाएगा.

 
 
पृथ्वी मिसाइल मिसाइलरोधी प्रणाली
सारस्वत ने कहा है कि भारत जल्द ही मिसाइलरोधी प्रणाली तैयार कर लेगा
 
 
मिसाइल (फ़ाइल) अग्नि-1 का परीक्षण
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण किया गया
 
 
पाक क्रूज़ मिसाइल
पाकिस्तानी क्रूज़ मिसाइल और दक्षिण एशियाई सामरिक संतुलन के बारे जानें.
 
 
पाकिस्तान का हत्फ़ मिसाइल मिसाइल परीक्षण की होड़
भारत और पाकिस्तान में मिसाल परीक्षण की होड़ लगी है
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत की समुद्री मिसाइल का परीक्षण
26 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत ने किया मिसाइल का परीक्षण
14 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान ने 'हत्फ़-7' का परीक्षण किया
11 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान ने हत्फ़-8 का परीक्षण किया
25 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण
12 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण
23 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>