BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 04 मई, 2008 को 10:02 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
श्रीलंका में भीषण संघर्ष जारी, कई मरे
 
श्रीलंका सेना (फ़ाइल फ़ोटो)
दोनों ओर से भीषण संघर्ष जारी है
श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में सेना और तमिल विद्रोही संगठन एलटीटीई के बीच भीषण संघर्ष जारी भी जारी है.

स्थिति यह है कि सेना इस ताज़े संघर्ष में अलग अलग जगहों पर क़रीब 35 तमिल विद्रोहियों के मारे जाने का दावा कर रही है.

सेना ने इस दौरान आठ सैनिकों के मारे जाने की भी बात कही है.

श्रीलंका सेना के एक प्रवक्ता ने बताया है कि इस ताज़े संघर्ष में क़रीब 18 तमिल लड़ाकों और एक श्रीलंका सेना के सैनिक के मारे जाने की ख़बरें हैं.

सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच मन्नार ज़िले में भीषण संघर्ष हो रहा है.

इसके अलावा सेना के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि वेलिओला इलाक़े से भी हिंसा की जो ख़बरें आ रही हैं, उनमें 17 तमिल विद्रोहियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.

यहाँ चल रहे संघर्ष में सात सैनिकों के मारे जाने की भी बात स्वीकारी गई है.

हालांकि सेना की ओर से हिंसा और इस दौरान मारे गए लोगों के बारे में एलटीटीई ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

दरअसल, संघर्ष के दौरान पत्रकारों को हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने की इजाज़त नहीं है इसलिए संघर्ष के बारे में सही नुकसान और मृतकों की सही संख्या की पुष्टि करना मुश्किल होता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका सेना के ठिकानों पर हवाई हमले
27 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में बस में बम फटा, 24 मरे
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका सरकार पर अपहरण के आरोप
06 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में विस्फोट, 18 मारे गए
02 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>