BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 30 अप्रैल, 2008 को 09:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'सरबजीत को माफ़ी की उम्मीद'
 
सरबजीत
सरबजीत सिंह पिछले 18 सालों से जेल में हैं
भारत सरकार ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा माफ़ कर देगा और वो वापस अपने घर लौट सकेंगे.

इस बीच सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा एक बार फिर टाल दी गई है और नई तारीख़ की घोषणा अभी नहीं की गई है.

उधर वीज़ा की अवधि न बढ़ने से सरबजीत का परिवार पाकिस्तान से वापस भारत लौट आया है.

उल्लेखनीय है कि सरबजीत सिंह पर जासूसी और 1990 में कई बम धमाके करवाने का आरोप है जिसमें 14 लोग मारे गए थे.

उन पर लाहौर की एक अदालत में मुक़दमा चला और 1991 में उनको मौत की सज़ा सुना दी गई.

निचली अदालत की ये सज़ा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बहाल रखी.

उम्मीद

भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान सरकार सरबजीत सिंह की सज़ा माफ़ करे देगी और वो अपने घर वापस लौट सकेंगे."

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा, "यह उनकी क़ानूनी प्रक्रिया है और निर्णय उन्हें ही लेना है."

उधर पाकिस्तान में सरबजीत से मिलने के बाद उनका परिवार भारत लौट आया है.

सरबजीत की मौत की सज़ा टालने के पाकिस्तान सरकार के फ़ैसले पर परिवार ने कहा है कि इससे पाकिस्तान सरकार का सकारात्मक रुख़ ज़ाहिर होता है.

वापस भारत पहुँचने पर सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कहा है कि यदि उन्हें फिर वीज़ा मिला तो वे अपने भाई से मिलने फिर से वहाँ जाएँगीं.

दलबीर कौर पिछले दिनों सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर, उनकी दो बेटियों स्वपनदीप और पूनम के साथ लाहौर के कोटलखपत जेल में सरबजीत से मिलने पहुँचीं थीं.

परिवार ने 18 साल बाद सरबजीत से मुलाक़ात की.

 
 
कश्मीर सिंह अजीब दास्तां है ये -6
श्रृंखला की अंतिम डायरी में कश्मीर सिंह की गुहार उनके जैसे क़ैदियों को मिले रिहाई.
 
 
अजीब दास्तां है ये-5
पाकिस्तानी जेल में बरसों के अंधकार के बाद बाहर का उजाला ऐसा लगा मानो..
 
 
कश्मीर सिंह अजीब दास्तां है ये -4
पाकिस्तानी जेल में भारतीय क़ैदी और भारत-पाक क्रिकेट मैच का रोमांच.
 
 
क़ैदी का रेखाचित्र अजीब दास्तां है ये -3
पाकिस्तानी जेल में फाँसी लगने को दो घंटे बचे थे, मौत सामने घूर रही थी पर..
 
 
कश्मीर सिंह अजीब दास्तां है ये -2
मेरा नाम बदला, पहचान बदली, वतन आकर गाँव तक का नाम बदला हुआ पाया.
 
 
कश्मीर सिंह अजीब दास्तां है ये -1
पैंतीस साल बाद मिली है मेरी बीवी, कुछ कहते हुए भी डरता हूँ,रूठ न जाए.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दो हफ़्ते के लिए टली सरबजीत की सज़ा
28 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सरबजीत की फाँसी 30 अप्रैल तक टली
19 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>