BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 11 अप्रैल, 2008 को 12:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तान में मीडिया को मिलेगी आज़ादी
 
पाकिस्तान में लाइव टीवी शो दिखाने पर लगी पाबंदी हटाई जा रही है
पाकिस्तान की नई सरकार ने मीडिया पर लगी पाबंदियों को हटाने की घोषणा की है, ये पाबंदियाँ पिछले वर्ष राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने लगाई थीं.

पाकिस्तान की सूचना प्रसारण मंत्री शेरी रहमान ने शुक्रवार को संसद में एक नया विधेयक प्रस्तुत किया जिसके तहत टीवी चैनलों के सीधे प्रसारण पर लगी रोक हटाई जा रही है.

मुशर्रफ़ सरकार ने राष्ट्रपति, सरकार या सेना की 'मानहानि' करने वाले पत्रकारों के लिए सज़ा का प्रावधान किया था जिसे नई सरकार ने ख़त्म करने की घोषणा की है.

 हम सब कुछ दुरुस्त कर रहे हैं और मीडिया को सिर्फ़ लाइव प्रसारण ही नहीं बल्कि हर वह कुछ प्रसारित करने की अनुमति होगी जो उन्हें ठीक लगे
 
शेरी रहमान, सूचना प्रसारण मंत्री

नवंबर में पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाए जाने के बाद रेडियो, टीवी और अख़बारों में सरकार की आलोचना करने पर पाबंदी लगा दी गई थी.

पाकिस्तानी पत्रकार शुरूआत से ही मीडिया पर लगाई गई पाबंदियों का विरोध करते रहे हैं.

परवेज़ मुशर्रफ़ ने पत्रकारों पर नियंत्रण रखने के लिए पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) के प्रावधानों को सख़्त कर दिया था.

शेरी रहमान ने कहा, "नए कानूनी प्रावधानों के तहत मीडिया पर लगाई गई सभी पाबंदियों को हटाया जा रहा है."

पाकिस्तान में मीडिया को पूरी आज़ादी दी जा रही है जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक है.

उन्होंने कहा, "हम सब कुछ दुरुस्त कर रहे हैं और मीडिया को सिर्फ़ लाइव प्रसारण ही नहीं बल्कि हर वह कुछ प्रसारित करने की अनुमति होगी जो उन्हें ठीक लगे."

राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने अपदस्थ मुख्य न्यायाधीश इफ़्तेख़ार चौधरी की रैलियों के सीधे प्रसारण दिखाए जाने के बाद टीवी चैनलों के लाइव ट्रांसमिशन पर रोक लगा दी थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मुशर्रफ़ ने मीडिया पर लगाम कसी
04 जून, 2007 | भारत और पड़ोस
अध्यादेश वापस लेने का आश्वासन
09 जून, 2007 | भारत और पड़ोस
स्वतंत्र मीडिया पर अलग अलग राय
10 दिसंबर, 2007 | पहला पन्ना
'बेनज़ीर धांधली उजागर करने वाली थीं'
02 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में भारतीय चैनलों को अनुमति
19 अगस्त, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
ख़बरों की उनकी परिभाषा
27 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>