BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 23 मार्च, 2008 को 08:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
चित्तौड़गढ़ में हिंसा के बाद कर्फ़्यू
 

 
 
पुलिस
पड़ोसी ज़िलों से पुलिस की आठ कंपनियाँ बुलाई गईं
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है. फिलहाल वहाँ हालात काबू में हैं.

हिंसक भीड़ ने दो दर्ज़न से ज़्यादा दुकानें जला दीं और कई गुमटियाँ भी आग के हवाले कर दीं.

शनिवार को हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच जमकर हिंसा हुई.

हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा और रबर की गोलियाँ भी चलानी पड़ीं. बाद में पड़ोसी ज़िलों से पुलिस की आठ कंपनियाँ भी बुलाई गईं.

पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है.

दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव भी किया. इस पथराव में आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं.

ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब शुक्रवार को मुसलमानों के किसी आयोजन पर हिंदुओं की ओर से आपत्ति की गई.

इसके बाद शनिवार की सुबह शहर की दीवारों पर मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने वाले नारे लिखे देखे गए. इस वक्त हिंदु होली मनाने में व्यस्त थे.

थमी हिंसा, हालात काबू में

शुक्रवार को ही छिटपुट हिंसा शुरु हो गई थी लेकिन शनिवार हिंसा बढ़ गई.

उदयपुर से दंगों का जायज़ा लेने चित्तौड़गढ़ पहुँचे इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस एनआर रेड्डी ने बीबीसी को बताया, “हालात को काबू में करने के लिए हमें कर्फ़्यू लगाना पड़ा. अभी तनाव बरक़रार है. लेकिन हालात पूरी तरह हमारे काबू में हैं.”

राजस्थान पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एएस गिल भी हालात का जायज़ा लेने चित्तौड़गढ़ पहुँचे.

राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया मौक़े का दौरा कर जयपुर वापस लौट चुके हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भागलपुर दंगे: 14 को उम्रकैद की सज़ा
07 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात दंगे: आठ को उम्रक़ैद
30 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
उड़ीसा में हिंसा जारी, तीन और मरे
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बौद्ध भिक्षु की मौत के बाद हिंसा
06 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>