BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 23 मार्च, 2008 को 11:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण
 
मिसाइल (फ़ाइल)
अग्नि-1 मिसाइल की मारक क्षमता 700-800 किलोमीटर है
भारत ने रविवार को ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया.

ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

इस मिसाइल का परीक्षण उड़ीसा के तट पर 'व्हीलर्स द्वीप' पर किया गया.

मिसाइल के परीक्षण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अग्नि-1 मिसाइल का ये दूसरा परीक्षण था.

पिछली बार इस मिसाइल का परीक्षण 5 अक्तूबर 2007 में इसी द्वीप पर किया गया था.

ये मिसाइल पूरी तरह भारत में निर्मित मिसाइल है और ये 700-800 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है.

अग्नि-1 को मोबाइल लॉन्चर के ज़रिए भी छोड़ा जा सकता है.

अधिकारियों का कहना है कि रविवार को परीक्षण के दौरान इसे भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 'लॉन्च कॉम्प्लेक्स नंबर' चार से छोडा़ गया.

15 मीटर लंबी इस अग्नि-1 मिसाइल का वज़न तक़रीबन 12 टन है. ये अपने साथ 1000 किलोग्राम का परमाणु हथियार भी ले जा सकती है.

परीक्षण के दौरान नए बने 'स्ट्रेटिजिक फ़ोर्स कमांड' के अलावा 'डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइज़ेशन' यानी डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी मौजूद थे.

 
 
पाकिस्तान का हत्फ़ मिसाइल मिसाइल परीक्षण की होड़
भारत और पाकिस्तान में मिसाल परीक्षण की होड़ लगी है
 
 
पृथ्वी मिसाइल मिसाइलरोधी प्रणाली
सारस्वत ने कहा है कि भारत जल्द ही मिसाइलरोधी प्रणाली तैयार कर लेगा
 
 
मिसाइल सुरेश नंदा गिरफ़्तार
पूर्व नौसेना प्रमुख एसएम नंदा के पुत्र और कुछ अन्य को गिरफ़्तार किया गया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अग्नि-III मिसाइल का सफल परीक्षण
12 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण
23 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
भारत की समुद्री मिसाइल का परीक्षण
26 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत अंतरिक्ष कमान स्थापित करेगा
29 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण
13 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>