BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 मार्च, 2008 को 20:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान हमले में नागरिकों की मौत
 
अफ़ग़ानिस्तान में ब्रितानी सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)
अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी संख्या में ब्रितानी सैनिक तैनात हैं
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में ब्रितानी सेना के हवाई हमले में चार आम नागरिक मारे गए हैं.

दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालेबान हमले के बाद सेना ने मदद माँगी थी जिसके बाद ये हमला किया गया.

इस हमले में चार आम नागरिक मारे गए जिनमें दो महिलाएँ और दो बच्चों के होने की ख़बर है.

रक्षा मंत्रालय का कहना था,'' हमें इस घटना के लिए खेद है और ऐसी घटनाएँ न हो इसका हम हरसंभव प्रयास करेंगे.''

हमले के बाद जब ब्रितानी सैनिकों ने इस इलाक़े का निरीक्षण किया तो उन्हें चार लोगों के शव और एक घायल शख्स मिला.

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा है,'' हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हेलमंद प्रांत के अभियान में ब्रितानी सैनिक शामिल थे.''

बयान में कहा गया है,'' इस घटना की अभी जाँच की जा रही है इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.''

ग़ौरतलब है कि अमरीकी ख़ुफ़िया विभाग के निदेशक माइक मैक्कोनेल ने हाल में सीनेट की एक कमेटी को बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के कई इलाक़े स्थानीय कबायली नेताओं अथवा तालेबान के नियंत्रण में आते जा रहे हैं.

सीनेटरों को बताया गया था कि तालेबान को अल क़ायदा से मदद मिल रही है जिसकी मदद से वे लगातार हमले कर रहे हैं.

माइक मैक्कोनेल ने बताया कि वर्ष 2001 में तालेबान शासन ख़त्म होने के बाद पिछले 12 महीने अफ़ग़ानिस्तान के लिए सबसे अधिक रक्तरंजित रहे हैं.

विदेश नीति के जानकार पहले से चेतावनी दे रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान 'विफल राष्ट्र' के रूप में उभर रहा है.

ख़ुफ़िया अधिकारियों का कहना था कि राष्ट्रपति हामिद करज़ई का नियंत्रण सिर्फ़ 30 प्रतिशत हिस्से पर है.

 
 
प्रिंस हैरी मोर्चे से वापसी
प्रिंस हैरी तालेबान के ख़िलाफ़ मोर्चा छोड़ ब्रिटेन वापस आ गए हैं.
 
 
सेना के जवान कंधार में 'दर्जनों' मरे..
अफ़गानी शहर कंधार में एक संदिग्ध बम धमाके में 'दर्जनों' की मौत...
 
 
मुल्ला उमर 'मुल्ला पाकिस्तान में'
एक अमरीकी अधिकारी का दावा है कि मुल्ला उमर और लादेन पाकिस्तान में छिपे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'फिर मज़बूत हो रही है तालेबान की पकड़'
28 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
प्रिंस हैरी मोर्चे से वापस लौटे
01 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान के निशाने पर मोबाइल कंपनियां
25 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>