BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 28 फ़रवरी, 2008 को 18:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नेपाल में मधेशियों की हड़ताल ख़त्म
 
ख़ुशी मनाते मधेशी लोग
मधेशियों ने समझौते पर ख़ुशी ज़ाहिर की है
नेपाल सरकार और मधेशियों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया है और इसके साथ ही 15 दिनों से चल रही मधेशियों की हड़ताल ख़त्म हो गई है.

मधेशियों की हड़ताल के दौरान पूरे नेपाल में पेट्रोल और डीज़ल की क़िल्लत हो गई थी. सड़क मार्ग बंद होने की वजह से नेपाल के दूसरे हिस्सों में तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी.

इसके चलते खाद्य सामग्रियों की क़ीमतें भी बढ़ गईं थीं.

मधेशियों का कहना था कि उन्हें पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा था और वे इसके चलते अलग मधेशी राज्य की माँग भी करने लगे थे.

लेकिन सरकार और मधेशियों के बीच गुरुवार को हुई बातचीत के बाद आठ सूत्रीय समझौता हो गया है.

इस समझौते के अनुसार नेपाल के दक्षिणी हिस्से को स्वायत्तता दी जाएगी.

स्वायत्तता कितने राज्यों में होगी और कितनी होगी इसका फ़ैसला संविधान सभा के चुनावों के बाद किया जाएगा.

मधेशी आंदोलन

मधेशियों के तीन गुटों ने एक मधेशी फ़्रंट बना लिया था और वे नेपाल में एक अलग मधेशी राज्य की मांग करने लगे थे हालांकि अगल राज्य की माँग अधिकृत रुप से नहीं की गई थी.

नेपाल में मधेशियों की आबादी तक़रीबन 33 प्रतिशत है.

आंदोलन कर रहे मधेशी
बुधवार को मधेशी फ्रंट और सरकार के बीच बातचीत नाकाम रही थी

मधेशियों की ज़्यादातर आबादी नेपाल के दक्षिणी हिस्से में भारत से लगी हुई सीमा के पास बसती है.

इनका कहना था कि वर्षों से मधेशियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया.

समझौते की घोषणा नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने की.

यह घोषणा करते हुए उन्होंने हिंदी भाषा का भी प्रयोग किया जो कुछ मधेशियों की प्रिय भाषा है.

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव से सभी गुटों की शिकायतों को दूर करने का मौक़ा मिलेगा.

इस समझौते में उन लड़ाकों को शामिल नहीं किया गया है जो मधेशियों की माँगों के नाम पर लड़ रहे थे.

समझौते के बाद मधेशियों ने ख़ुशी जताई है.

 
 
इंडियन ऑयल नेपाल में तेल संकट
भारत से तेल आपूर्ति न होने से नेपाल में गहरा तेल संकट हो गया है.
 
 
माओवादी नेपाल में अस्थिरता
नेपाल में माओवादिया के सरकार के पीछे हटने पर वहाँ की स्थिति पर विवेचना.
 
 
राजा ज्ञानेंद्र राजशाही के भत्ते ख़त्म
नेपाल सरकार ने नेपाल की राजशाही के सभी सरकारी भत्ते बंद कर दिए हैं.
 
 
ख़तरे में लोकतंत्र?
नेपाल का राजनीतिक संकट तीसरी बार चुनाव टलने से और गहरा गया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल में मधेशियों से बातचीत नाकाम
27 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
प्रचंड की राष्ट्रपति बनने की चाह
20 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
राजशाही ख़त्म करने को मंज़ूरी
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
नेपाल में विस्फोट, सात की मौत
18 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में चुनाव की नई तारीख़
11 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में ईंधन की घोर क़िल्लत
22 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>