BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 18 फ़रवरी, 2008 को 04:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उड़ीसा में नकसलियों से मुठभेड़ फिर शुरू
 

 
 
नक्सली हमला
शुक्रवार को उड़ीसा में नक्सलियों ने हमला पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूट लिए
उड़ीसा के कंधमाल के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार सुबह एक बार फिर फ़ायरिंग शुरू हो गई.

इस मुठभेड़ में अब तक 20 नक्सली और सुरक्षा बलों के तीन जवान मारे गए हैं.

अंधेरे की वजह से रविवार की रात को सुरक्षा बलों ने फ़ायरिंग रोक दी थी. शनिवार दोपहर से ही सुरक्षा बलों ने कंधमाल के जंगलों में नक्सलियों को घेरा हुआ है.

गृह सचिव तरूण कांति मिश्र ने बीबीसी को बताया, "ये आर-पार की लड़ाई है. अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आखिरी नक्सली या तो मारा नहीं जाता या फिर उसे पकड़ नहीं लिया जाता."

 ये आर-पार की लड़ाई है. अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आखिरी नक्सली या तो मारा नहीं जाता या फिर उसे पकड़ नहीं लिया जाता.
 
तरूण कांति मिश्र, गृह सचिव, उड़ीसा

भुवनेश्वर से भेजे गए सुरक्षा बल के दस्ते और हैदराबाद से आई 'ग्रे हाउंड फोर्स' की टुकड़ी ने यहां मोर्चा संभाला हुआ है.

सुरक्षा बलों ने उन पहाड़ियों को चारों तरफ़ से घेर लिया है जिन पर नक्सली छिपे हुए हैं.

पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश से लगी उड़ीसा की सीमाओं को पहले ही सील किया जा चुका है.

नक्सली हमला
नयागढ़ में हुए नक्सली हमले में 15 लोग मारे गए थे

नक्सलियों की तलाश के लिए दो हेलिकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है.

शुक्रवार देर रात नयागढ़ ज़िले के मुख्य पुलिस प्रतिष्ठानों पर नक्सलियों ने हमला किया था. इस हमले में 15 लोग मारे गए थे.

हमले के बाद नक्सली यहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार लूट कर ले गए कंधमाल के जंगलों की ओर चले गए थे.

 
 
नक्सली हमला हेलीकॉप्टर से तलाश...
उड़ीसा में नक्सली हमले के बाद तलाशी अभियान में वायुसेना ने दी सहायता...
 
 
बाबूलाल मरांडी 'एक राजनीतिक समस्या'
बाबूलाल मरांडी नक्सलवाद को राजनीतिक समस्या मानते हैं.
 
 
नक्सली माओवादी नेता ग़िरफ़्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक शीर्ष माओवादी नेता को ग़िरफ़्तार किया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नक्सली हमले में चार जवान मारे गए
03 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
झारखंड में नक्सली हमला, 18 मारे गए
27 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
नक्सलवादियों का पुलिस पर हमला
29 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>