BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 09 जनवरी, 2008 को 18:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
हिमस्खलन में 15 लोगों की मौत
 
बर्फ़बारी
भारतीय प्रशासित कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से बर्फ़बारी हो रही है
भारतीय प्रशासित कश्मीर में अधिकारियों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा के पास दो जगहों पर हुए हिमस्खलन में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.

मृतकों में सात भारतीय सैनिक और आठ नागरिक शामिल है.

सेना के प्रवक्ता कर्नल मनजिंदर सिंह ने बताया कि उड़ी क्षेत्र में सबसे ज़्यादा लोग हताहत हुए हैं जहाँ भारतीय सेना का एक नाका बर्फ़ की चपेट में आ गया.

प्रवक्ता के मुताबिक ये नाका सीमा में घुसपैठ रोकने के लिए बनाया गया था. नाका पर तैनात पाँच सैनिक और आठ नागिरक बर्फ़ के नीचे ही दब गए.ये नागरिक वहाँ माल ढोने का काम कर रहे थे.

इसके अलावा एक अन्य जगह पर हुए हिमस्खलन में दो सैनिकों की मौत हो गई.अभी तक ऊड़ी से दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

बीबीसी संवाददाता अलताफ़ हुसैन के मुताबिक राहत कार्य गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं. पिछले कुछ दिनों में भारी बर्फ़भारी के बाद कई बार हिमस्खलन हुआ है.

साधना पास के पास हुई बर्फ़बारी के बाद कुपवाड़ा ज़िले के तितवारा गाँव में हज़ारों ग्रामीण बाक़ी इलाक़ों से कटे हुए हैं. लोगों यात्री भी फँसे हुए हैं.

कुपवाड़ा ज़िले में बिजली और पानी की सप्लाई भी कई जगहों पर ठप्प है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जापान में बर्फ़बारी से 63 की मौत
08 जनवरी, 2006 | पहला पन्ना
बर्फ की चट्टान खिसकने से 24 की मौत
30 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
दुबई के रेगिस्तान में बर्फ़ ही बर्फ़
04 दिसंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>