BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 02 जनवरी, 2008 को 02:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तान में चुनाव पर फ़ैसला आज
 
चुनाव आयोग के प्रवक्ता
चुनाव आयोग ने कहा है कि जल्द चुनाव करवाना असंभव लगता है
पाकिस्तान में चुनाव आयोग बुधवार को फ़ैसला करेगा कि देश में आठ जनवरी को घोषित संसदीय चुनाव स्थगित किए जाएँ या नहीं.

पाकिस्तान के दो मुख्य राजनीतिक दलों पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) ने माँग की है कि चुनाव तय कार्यक्रम के मुताबिक कराए जाएँ.

दोनों दलों ने चुनाव स्थगित किए जाने की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है.

चुनाव आयोग ने मंगलवार को हुई बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों की बातें सुनने के बाद कोई भी फ़ैसला बुधवार तक के लिए टाल दिया था.

इससे पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग के प्रवक्ता कंवर दिलशाद ने कहा कि आठ जनवरी को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव करवाना असंभव नज़र आ रहा है.

आंदोलन की चेतावनी

पीएमल (नवाज़) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भाई शाहबाज़ शरीफ़ ने बीबीसी से बातचीत करते हुए कहा है कि अगर चुनाव स्थगित किए गए तो देश भर में आंदोलन शुरु किया जाएगा.

 चुनाव तय कार्यक्रम के मुताबिक होने चाहिए. जहाँ तक क़ानून और व्यवस्था की बात है तो यह सरकार कि ज़िम्मेदारी है
 
शाहबाज़ शरीफ़

उनका कहना था, "चुनाव तय कार्यक्रम के मुताबिक होने चाहिए. जहाँ तक क़ानून और व्यवस्था की बात है तो यह सरकार कि ज़िम्मेदारी है."

शाहबाज़ कहते हैं, अगर मुशर्रफ़ अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय कर सकते हैं तो फिर सुरक्षित तरीके से चुनाव कराने की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती.

उधर चुनाव आयोग के प्रवक्ता कंवर दिलशाद ने कहा कि देश के कई हिस्सों में हिंसा के कारण मतदान कराना नामुमकिन लग रहा है लेकिन कोई भी फ़ैसला बुधवार को लिया जाएगा.

 
 
बेनज़ीर बेनज़ीर पर विशेष
पाकिस्तान की नेता बेनज़ीर भुट्टो के निधन पर बीबीसी हिंदी की विशेष पेशकश.
 
 
ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो अभिशप्त भुट्टो परिवार
भुट्टो परिवार ने पाकिस्तानी सियासत में जितना पाया है उतना ही खोया भी है.
 
 
रावलपिंडी में बेनज़ीर की आख़िरी रैली बेनज़ीर की आख़िरी रैली
रावलपिंडी में बेनज़ीर की आख़िरी रैली में धमाके.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
तय तारीख पर हों चुनाव:विपक्ष
31 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बेनज़ीर के उत्तराधिकारी बिलावल
30 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बेनज़ीर का शव निकालने की पेशकश
29 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
हत्या की अंतरराष्ट्रीय जाँच की माँग
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>