BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 25 दिसंबर, 2007 को 15:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नेपाल में पुल टूटने से 13 की मौत
 
एक पुल
500 मीटर लंबे पुल को सैकड़ों लोग एक साथ पार कर रहे थे
नेपाल की राजधानी काठमांडू से 500 किलोमीटर दूर चुनचू गाँव के पास एक पुल के टूट जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग लापता हैं.

अधिकारियों ने कहा है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब भेरी नदी पर बने 500 मीटर लंबे लोहे के पुल को सैकड़ों लोग पार कर रहे थे.

वे लोग पास में ही पूर्णिमा मेला देखने के लिए जा रहे थे.

घायल लोगों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन दुर्धटना स्थल तक पहुँचने में आ रही कठिनाई के कारण राहत कार्यों मे परेशानी आ रही है.

नज़दीक के नेपालगंज और सुरखेत इलाक़े से राहत कार्य मे सहायता पहुँचाने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी और सेना के जवानों को बुलाया गया है.

आमतौर पर भेरी नदी में पानी की धार काफ़ी तेज़ रहती है जिससे उसमें तैरना मुश्किल होता है. फिर भी हादसे के बाद कुछ लोगों को पानी मे तैरते हुए देखा गया.

ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि इस हादसे में लापता लोगों कि संख्या सैकड़ों में पहुँच सकती है.

मुख्य ज़िला अधिकारी अनिल कुमार पांडे ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि लापता लोगों को ढूढ़ने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाया गया है.

उन्होंने कहा, "संचार के साधनों की कमी और दुर्धटनास्थल तक पहुँचने में हो रही दिक्कतों की वज़ह से राहत कार्य में देर हो रही है."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पाकिस्तान में पुल टूटने से 40 मरे
06 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
दो देशों को जोड़ता एक पुल
26 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>