|
गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और अभी तक के परिणामों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और वह
राज्य में अगली सरकार बनाने जा रही है.
विधानसभा की 182 सीटों में से 150 के नतीजे आने तक भारतीय जनता पार्टी को 95 सीटें मिली थीं. उधर कांग्रेस को 49, राष्ट्रवादी
कांग्रेस को तीन, जनता दल (यू) को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को दो सीटें मिली हैं. महत्वपूर्ण है कि राज्य की 182 सीटें में से पिछली बार भाजपा को 127 सीटें मिली थी और इस बार उसे 120 के आसपास सीटें मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी मणिनगर 40 हज़ार से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं. इस तरह भाजपा एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है और भाजपा नेतृत्व की ओर से स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि गुजरात में भाजपा 'विकास के कारण जीते' पार्टी की जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली में कहा कि गुजरात चुनावों ने सिद्ध कर दिया है कि विकास के मुद्दे पर चुनाव जीते जा सकते हैं. उन्होंने कहा है कि भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर वापसी कर रही है और गुजरात के चुनावों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा. परिणाम आने के बाद जहां अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई है और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है वहीं दिल्ली में पार्टी के सभी बड़े नेता कार्यालय में हैं और आगे की रणनीति तय कर रहे हैं. भाजपा नेताओं ने जीत पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है और इसे पार्टी की जीत करार दिया है वहीं कांग्रेस ने कहा है कि उन्हें इससे बेहतर परिणामों की उम्मीद थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि मोदी बीजेपी के कद्दावर नेता के रुप में उभर कर सामने आए हैं और गुजरात में जिस तरह का परिणाम सामने आया है उसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं थी. राज्य में 11 और 16 दिसंबर को ईवीएम के ज़रिए दो चरणों में मतदान पूरा हुआ था. पहले चरण के मतदान में 60 फ़ीसदी मतदान हुआ था वहीं दूसरे चरण में लगभग 63 फ़ीसदी मत डाले गए थे. |
इससे जुड़ी ख़बरें
गुजरात में 63-65 फ़ीसदी मतदान16 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'पहले चरण में भाजपा को नुक़सान'12 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात चुनावों का तीसरा कोण11 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात में 60 प्रतिशत मतदान11 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
या तो आप मोदी के साथ हैं या ख़िलाफ़10 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात: पहले दौर के लिए मतदान 10 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||