BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 14 दिसंबर, 2007 को 09:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मतदाताओं को लुभाने की आख़िरी कोशिश
 
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी विकास के साथ-साथ भावनात्मक मुद्दों को भी उठा रहे हैं
गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार का आज आख़िरी दिन है. कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

दूसरे चरण में मध्य और उत्तरी गुजरात की 95 सीटों के लिए 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे.

मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

प्रचार के आख़िरी दिन शुक्रवार को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए लाल कृष्ण आडवाणी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं.

दूसरी ओर कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान राहुल गांधी संभालेंगे जिनका दाहोद में 'रोड शो' निर्धारित है.

अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर प्रहार करने का कोई मौक़ा नहीं चूक रहे हैं.

13 दिसंबर को संसद पर हमले की सातवीं बरसी पर उन्होंने इस मामले में दोषी पाए गए अफ़ज़ल गुरु को फांसी देने में हो रही देरी का मुद्दा एक बार फ़िर उठाया.

आदिवासी पहलू

दूसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होने हैं उनमें से कई सीटों पर आदिवासी मतों की अहम भूमिका होगी.

राहुल गांधी भीड़ जुटाने में कामयाब हो रहे हैं

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ग़रीबों को मुफ़्त टेलीविज़न, अनाज, मिट्टी तेल, कपड़े बांटने की घोषणा कर इस मतदाता वर्ग को रिझाने की कोशिश की है.

बीबीसी संवाददाता अविनाश दत्त ने पंजहमल और दाहोद का दौरा किया है और उनका कहना है कि यहाँ की 13 सीटों पर कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि इन सभी पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी.

उनका कहना है कि कांग्रेस अपने प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद तो कर रही है लेकिन उसकी आशा का अकेला सहारा भाजपा में बग़ावत है.

गोधरा कांड और उसके बाद हुए दंगों से संबंधित मामलों में लगभग सात सौ लोगों पर मुक़दमा चल रहा है और ये सभी भाजपा के समर्थक माने जाते थे लेकिन मुक़दमा शुरू होने के बाद सरकार की उपेक्षा से नाराज़ चल रहे हैं.

 
 
गुजरात चुनाव गुजरात: चुनावी तथ्य
गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ तथ्य और पिछले नतीजे.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पहले चरण में भाजपा को नुक़सान'
12 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात चुनावों का तीसरा कोण
11 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात में 60 प्रतिशत मतदान
11 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात: पहले दौर के लिए मतदान
10 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'गुजरात में झूठ आधारित सरकार'
09 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरात में चुनाव प्रचार ख़त्म
08 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सोनिया और मोदी के बीच है मुक़ाबला
08 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>