BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 05 दिसंबर, 2007 को 21:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मस्जिद विध्वंस की बरसी पर कड़ी सुरक्षा
 

 
 
अयोध्या में सुरक्षा (फ़ाइल फ़ोटो)
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी विध्वंस की 15 वीं बरसी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने उसे छावनी जैसा बना दिया है.

प्रशासन ने हाल में फ़ैजाबाद, लखनऊ और वाराणसी में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों को देखते हुए अलर्ट घोषित कर दिया है.

ग़ौरतलब है कि हिंदू कट्टरपंथियों की एक भीड़ ने छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या की बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था.

इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी जिसमें दो हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे.

गुप्तचर और पुलिस एजेंसियों का मानना है कि अयोध्या को चरमपंथी निशाना बना सकते हैं.

इस वजह से विवादास्पद स्थल की कांटेदार तार लगाकर घेराबंदी कर दी गई है, साथ ही चौबीसों घंटे कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

जिलाधिकारी अनिल गर्ग ने बीबीसी को बताया,'' यह स्थान हमेशा से संवेदनशील रहा है लेकिन अदालतों में हुए धमाकों के बाद हम अतिरिक्त सुरक्षा बरत रहे हैं. लोगों से भी सचेत रहने को कहा गया है.''

मुसलमानों के विरोध दिवस और कट्टरपंथी हिंदुओं के विजय दिवस मनाने के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को यहाँ तैनात किया गया है.

विवाद

हिंदुओं का मानना है कि यह भगवान राम का जन्मस्थल है और वे वहाँ भव्य मंदिर बनाना चाहते हैं.

 यह स्थान हमेशा से संवेदनशील रहा है लेकिन अदालतों में हुए धमाकों के बाद हम अतिरिक्त सुरक्षा बरत रहे हैं. लोगों से भी सचेत रहने को कहा गया है
 
अनिल गर्ग, जिलाधिकारी

मुसलिम समुदाय के लोग यहाँ मस्जिद निर्माण के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

हिंदू कट्टरपंथी संगठनों का दावा है कि पहले उस स्थान पर मंदिर हुआ करता था जिसे तोड़कर मुग़ल शासकों ने बाबरी मस्जिद बनवाई थी.

हालांकि इस स्थल के मालिकाना हक़ को लेकर दशकों से हिंदू और मुसलमानों में दशकों से विवाद बना हुआ है.

लेकिन 23 दिसंबर, 1949 को ये विवाद तब गहराया जब सवेरे बाबरी मस्जिद का दरवाज़ा खोलने पर पाया गया कि उसके भीतर हिंदुओं के आराध्य देव राम के बाल रूप की मूर्ति रखी थी.

इस जगह हिंदुओं के आराध्य राम की जन्मभूमि होने का दावा करने वाले हिंदू कट्टरपंथियों ने कहा था कि "रामलला यहाँ प्रकट हुए हैं."

लेकिन मुसलमानों का आरोप है कि रात में किसी ने चुपचाप बाबरी मस्जिद में घुसकर ये मूर्ति वहां रख दी थी.

मुसलमानों का कहना है कि ऐसे कोई सबूत नहीं हैं कि वहाँ कभी मंदिर था.

 
 
अयोध्या में एक मंदिर अयोध्या की सियासत
अयोध्या की कोई भी चर्चा रामलला का ज़िक्र किए बिना पूरी नहीं होती.
 
 
अयोध्या अयोध्या समयचक्र
अयोध्या के विवाद पर अतीत से लेकर वर्तमान तक के घटनाक्रम पर एक नज़र.
 
 
बाबरी मस्जिद अयोध्या के मुक़दमे
किस तरह के और कितने मुक़दमे-मामले चल रहे हैं अयोध्या को लेकर?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अयोध्या में सुरक्षा ढाँचे को हरी झंडी
23 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
'बाबरी मस्जिद तोड़ना सुनियोजित था'
20 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
लालकृष्ण आडवाणी पर मुक़दमा चलेगा
06 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
संसद में गूँजा अयोध्या का मामला
06 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
अयोध्या मुद्दे पर बातचीत की हिमायत
15 नवंबर, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>