BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 17 नवंबर, 2007 को 22:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा, 45 की मौत
 
नैटो सैनिक
अफ़ग़ानिस्तान में इस वर्ष 200 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय सैनिक मारे जा चुके हैं
अफ़ग़ानिस्तान में सेना और चरमपंथियों के बीच हिंसा की ताज़ा घटनाओं में दो सैनिकों समेत कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है.

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेना ने कहा है कि उन्होंने देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुए संघर्ष में क़रीब 23 चरमपंथियों को मार दिया है.

सेना और चरमपंथियों के बीच संघर्ष ताज़ा संघर्ष तब हुआ जब सेना इस इलाके में हथियारों की तलाशी का काम कर रही थी.

हेलमंद के अलावा कांधार प्रांत में भी हिंसा की ताज़ा घटनाओं में दोनों ओर से जानमाल के नुकसान की ख़बरें आ रही हैं.

अफ़ग़ानिस्तान पुलिस का कहना है कि कांधार प्रांत में कनाडा और अफ़ग़ानिस्तानी सैनिकों के चरमपंथियों से हुए संघर्ष में कम से कम 20 चरमपंथियों की मौत हो गई है.

इस प्रांत में दोनों ओर से हुई हिंसा में कनाडा के दो सैनिकों और एक अन्य कर्मचारी की मौत हो गई है.

ये तीनों लोग सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में मारे गए.

ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान के इन दो प्रांतों में अमरीकी नेतृत्ववाली गठबंधन सेना और तालेबान समर्थक चरमपंथियों के बीच पिछले कुछ समय से हिंसा जारी है.

इस वर्ष इन संघर्षों में अंतरराष्ट्रीय सेना के दो सौ से भी ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'नैटो क़ैदियों को सरकार को न सौंपे'
13 नवंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
आत्मघाती हमले में 40 की मौत
06 नवंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
नैटो को और संसाधन मिलेंगे
25 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
तालेबान ने बातचीत की पेशकश ठुकराई
30 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
शांति के लिए तालेबान की ज़रूरत
25 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
तालेबान के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान
19 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>