BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 अक्तूबर, 2007 को 10:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पंद्रह तमिल विद्रोहियों को मारने का दावा
 
श्रीलंका सेना
श्रीलंका सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पिछले साल से अबतक 5000 लोग मारे गए हैं.
श्रीलंका सेना के अधिकारियों का कहना है कि देश के उत्तरी इलाके में सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पंद्रह विद्रोही मारे गए हैं.

संघर्ष की ताज़ा घटनाओं में सेना ने दो सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि की है.

सेना के मुताबिक़ रविवार को जाफ़ना प्रायद्वीप में हुई लड़ाई में चार तमिल विद्रोही मारे गए जबकि शनिवार को उत्तरी वायुनिया ज़िले में हुए संघर्ष में सात विद्रोहियों के मारे जाने का दावा किया गया है.

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को उत्तरी इलाक़े में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर संघर्ष हुआ था.

उधर तमिल विद्रोहियों की ओर से मारे जाने वालों की संख्या के बारे में कोई बयान नहीं आया है.

इससे पहले सोमवार को तमिल विद्रोहियों ने श्रीलंका के सबसे बड़े वायुसैनिक ठिकाने पर ज़मीनी और हवाई हमले करके आठ विमानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

तमिल विद्रोहियों को पूर्वी द्वीप क्षेत्र से पीछे धकेलने के बाद अब लड़ाई मुख्य तौर पर उत्तरी क्षेत्र में छिड़ गई है. सेना ने दावा किया था कि उसने पिछले हफ़्ते ही इस इलाक़े में कई तमिल विद्रोहियों को मारने में कामयाबी हासिल की थी.

एक अनुमान के मुताबिक गत वर्ष से अब तक सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में लगभग पांच हजार जानें गई हैं.

गौरतलब है कि श्रीलंका में सरकार और लिबरेशन टाइगर ऑफ़ तमिल ईलम(लिट्टे) के तमिल विद्रोहियों के बीच 1983 से संघर्ष जारी है.

तमिल विद्रोही अपने लिए एक स्वायत्त देश की मांग कर रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'विद्रोहियों के इलाक़े पर बमबारी'
21 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सरकारी ठिकानों पर हमले की धमकी
12 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
एलटीटीई के अड्डे पर क़ब्ज़े का दावा
02 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>