BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 04 अक्तूबर, 2007 को 19:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'16 तमिल विद्रोहियों' को मारने का दावा
 
तमिल विद्रोही
तमिल विद्रोहियों ने पिछले दिनों हवाई हमले भी किए हैं
श्रीलंका की सेना ने गुरुवार को दावा किया है कि उन्होंने ताज़ा मुठभेड़ में कम से कम 16 तमिल विद्रोहियों को मार दिया है.

उधर अलगाववादी तमिल विद्रोही संगठन, एलटीटीई ने इस दावे का खंडन करते हुए इस ख़बर को ग़लत बताया है.

तमिल विद्रोहियों के मुताबिक वावुनिया क्षेत्र में उनकी ओर से कार्रवाई की गई है जिसमें कई सैनिकों की मौत हो गई है.

स्थिति यह है कि इस बात की पुष्टि कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है कि किस ओर से कितने लोग मारे गए हैं.

सेना के मुताबिक उनकी मुठभेड़ उत्तरी हिस्से में तमिल विद्रोहियों के साथ हुई.

दोनों ओर से लोगों के मारे जाने की यह ताज़ी दावेदारी बुधवार को दोनों ओर से हुई मुठभेड़ों में मारे गए लोगों के बाद की जा रही है.

बुधवार को सेना ने कहा था कि दोनों ओर से हुई हिंसक झड़पों में छह तमिल विद्रोहियों और तीन सैनिकों की मौत हो गई थी.

ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान दोनों ओर से उत्तरी हिस्से में जारी हिंसा में तेज़ी आई है.

तमिल विद्रोही देश के उत्तरी हिस्से में अपने लिए एक पृथक राष्ट्र की माँग कर रहे हैं और इसे लेकर पिछले कई बरसों से हिंसा का दौर श्रीलंका को देखना पड़ रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
एलटीटीई के अड्डे पर क़ब्ज़े का दावा
02 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'हर घर से एक नियुक्ति' का आरोप
31 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
श्रीलंकाई सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला
24 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>