BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 29 सितंबर, 2007 को 14:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कश्मीर में मस्जिद की घेराबंदी
 
कश्मीर पुलिस
सुरक्षा बलों ने पहले गाँव में अभियान चलाया था
भारत प्रशासित कश्मीर में अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़गाम ज़िले उस मस्जिद की घेराबंदी कर ली है जिसमें पाँच चरमपंथियों के छुपे होने की ख़बरें हैं.

यह मस्जिद बड़गाम ज़िले के तूजान गाँव में है.

बड़गाम ज़िले के पुलिस अधीक्षक आशिक बुख़ारी ने बीबीसी को बताया, "हमने मस्जिद में उस स्थान पर कम से कम एक चरमपंथी को देखा है जहाँ नमाज़ अदा की जाती है."

पुलिस अधीक्षक का कहना था कि अन्य चार चरमपंथी मस्जिद के हमाम में छुपे हो सकते हैं. हमाम उस जगह को कहा जाता है जहाँ लोग सर्दियों में ख़ुद को गर्माहट देते हैं और जिसमें ग़ुसलख़ाना भी होता है.

पुलिस अधीक्षक आशिक बुख़ारी ने कहा कि पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और सेना ने जब गाँव में एक संयुक्त अभियान चलाया तो ये चरमपंथी भागकर मस्जिद में छुप गए.

बुखारी ने कहा कि मस्जिद में छुपे चरमपंथियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियाँ भी चलाईं लेकिन सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलियाँ नहीं चलाई हैं.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल इन चरमपंथियों के बाहर आने का इंतज़ार रविवार सुबह तक करेंगे और तब तक अगर वे बाहर नहीं आए तो उन्हें मस्जिद से निकालने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा.

ऐसा कई साल बाद हुआ है जब सुरक्षा बलों ने किसी ऐसी मस्जिद की घेराबंदी की है जिसमें कुछ चरमपंथी छुपे हुए हैं.

मस्जिद की यह घेराबंदी रमज़ान के पवित्र महीने में हुई है. भारत समर्थक दो दलों ने भारत सरकार से रमज़ान के महीने में संघर्ष विराम लागू करने की माँग की थी लेकिन भारत सरकार ने वो माँग नहीं मानी.

यह माँग करने वाले दल थे - पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का वो धड़ा जो सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है और विपक्षी नेशनल कान्फ्रेंस.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
छात्र की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन
11 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
भूकंप से बचने में मौलवियों से सहयोग
08 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
मेजर जनरल के ख़िलाफ़ जाँच
07 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'संघर्षविराम पर विचार को तैयार हैं'
06 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
श्रीनगर में कार बम धमाका, 11 घायल
01 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
हथियार डिपो से 15 लाशें निकलीं
13 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>