BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 24 सितंबर, 2007 को 08:00 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नेहरू-गाँधी परिवार का राजनीतिक सफ़र
 
 सोनिया गांधी और राहुल गांधी
मोतीलाल नेहरू से राहुल गाँधी तक सभी राजनीति में सक्रिय हैं
भारत के नेहरू-गाँधी परिवार की तुलना अमरीका के केनेडी परिवार से की जाती है.

मोतीलाल नेहरू से लेकर राहुल गाँधी तक, भारत के इस 'प्रथम परिवार' का राजनीति में सीधा दखल रहा है.

नेहरू-गाँधी परिवार के राजनीतिक सफ़र के प्रमुख पड़ाव-

1940 का दशक- मोतीलाल नेहरू और उनके परिवार के कई अन्य सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी सदस्य के रूप में अंग्रेज शासकों के ख़िलाफ़ आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया.

1947-1964- मोतीलाल नेहरू के बेटे जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के पद पर रहे. उनकी मौत के बाद पद खाली हुआ.

1966-1977- जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गाँधी भारत की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं.

1980-1984- इंदिरा गाँधी ने प्रधानमंत्री के पद पर एक और कार्यकाल गुजारा.

1980- इंदिरा गाँधी के छोटे बेटे संजय गाँधी सांसद चुने गए. बाद में विमान दुर्घटना में उनकी मौत.

1984- सिख अंगरक्षकों ने इंदिरा गाँधी की हत्या की. उनके बड़े पुत्र राजीव गाँधी प्रधानमंत्री बने.

1984-1989- राजीव गाँधी प्रधानमंत्री के पद पर रहे.

1988- संजय गाँधी की विधवा जनता दल की महासचिव बनीं.

1989- मेनका गाँधी सांसद चुनी गईं.

1991- चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के नेता राजीव गाँधी की तमिल छापामार के आत्मघाती हमले में मौत.

1998- राजीव गाँधी की विधवा सोनिया गाँधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं.

1999- सोनिया गाँधी सांसद चुनी गईं.

13 मई 2004- राजीव और सोनिया के बेटे राहुल गाँधी सांसद चुने गए. सोनिया एक बार फिर सांसद चुनी गईं और चुनावों में उनकी पार्टी को अनेपक्षित सफलता मिली.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'राहुल को अनुभवहीन समझना ग़लती'
22 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
राजनीति में आने से फिर इनकार
22 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
'बाबरी मस्जिद नहीं गिरी होती अगर'...
19 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>