BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाक में विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए
 
परवेज़ मुशर्रफ़ का विरोध
मुशर्रफ़ के चुनाव लड़ने का कई विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने विपक्ष के चार प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन नेताओं को अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनज़र अस्थाई रूप से हिरासत में लिया गया है.

ये चारों नेता विपक्षी पार्टियों के गठबंधन के सदस्य हैं जिसने परवेज़ मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का आयोजन किया है.

ऐसी ख़बरें हैं कि कई अन्य विपक्षी नेता गिरफ़्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं.

जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया है, उनमें नवाज़ शरीफ़ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रभारी अध्यक्ष जावेद हाशमी और राजा ज़फर उल हक़, जमीयत उलेमा ए इस्लाम के हफीज़ हुसैन अहमद और मियाँ असलम को हिरासत में लिया गया है.

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव छह अक्तूबर को कराने की घोषणा की गई है.

पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद का चुनाव सीधे नहीं होता है बल्कि संघीय और प्रांतीय एसेंबलियों के ज़रिए होता है.

विपक्षी दलों का गठबंधन पहले देश में आम चुनाव कराने की माँग कर रहा है लेकिन परवेज़ मुशर्रफ़ चाहते हैं कि पहले वो दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए चुन लिए जाएँ.

विपक्षी दलों की माँग है कि राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ मौजूदा एसेंबलियों से चुनाव कराने के बजाय नई चुनी हुई संसद से चुनाव कराने की घोषणा करें क्योंकि मौजूदा एसेंबलियों का कार्यकाल कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा.

दूसरी ओर परवेज़ मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष दोनों पद संभालने को लेकर भी विवाद है.

लेकिन हाल में राष्ट्रपति मुशर्रफ़ के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वो सेनाध्यक्ष का पद छोड़ देंगे.

सुप्रीम कोर्ट को अभी इस मुद्दे पर फ़ैसला देना है कि राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ क्या सेनाध्यक्ष या रिटायर्ड जनरल रहते हुए भी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए खड़े हो सकते हैं या नहीं.

 
 
बढ़ गई है मुसीबत
नवाज़ शरीफ़ के मामले में अदालती फ़ैसले से मुशर्रफ़ को झटका.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
विपक्षी दलों ने इस्तीफ़े की धमकी दी
16 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बेनज़ीर की वापसी 18 अक्तूबर को
14 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
नवाज़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा
11 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>