BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 01 सितंबर, 2007 को 11:05 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हैदराबाद विस्फोट मामले में गिरफ़्तारी
 

 
 
पुलिस का जारी किया संदिग्ध व्यक्ति स्केच
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति गोरे रंग का था और कद लगभग पाँच फ़ुट आठ इंच था
हैदराबाद में पिछले हफ़्ते हुए दो धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनमें से दो स्थानीय और दो महाराष्ट्र के हैं.

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त बलविंदर सिंह ने कहा कि इनके ख़िलाफ़ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इनके अलावा मुख्य संदिग्ध अब्दुल शाहिद उर्फ़ बिलाल सहित 10 अन्य के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया है.

बिलाल के तार बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठन हरकतुल जिहाद-ए-इस्लामी से जुड़े बताए जाते हैं.

बलविंदर सिंह ने बीबीसी को बताया कि गिरफ़्तार लोगों में नईम उर्फ़ समीर, शोएब जागीरदार, इमरान और कलीम शामिल हैं.

पूछताछ

समीर, शोएब और कलीम दूसरे मामलों में पहले से ही जेल में हैं.

 पिछले दिनों समीर के नार्को टेस्ट के दौरान मिले सुरागों और बाद में उनके इकबालिया बयान के बाद ये गिरफ़्तारियां की गई हैं
 
बलविंदर सिंह, पुलिस आयुक्त, हैदराबाद

पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये लोग विस्फोटकों को हैदराबाद लाने वाले नेटवर्क से जुड़े थे.

उन्होंने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन्हीं विस्फोटकों का इस्तेमाल पिछले हफ़्ते हुए धमाकों में किया गया था."

हैदराबाद में 25 अगस्त को दो स्थानों लुम्बिनी पार्क ऑडिटोरियम और कोठी इलाक़े में एक चाट की दुकान पर हुए धमाकों में 43 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए थे.

पुलिस आयुक्त ने कहा, "पिछले दिनों समीर के नार्को टेस्ट के दौरान मिले सुरागों और बाद में उनके इकबालिया बयान के बाद ये गिरफ़्तारियां की गई हैं."

जिन अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है, उनमें अब्दुल बारी उर्फ़ अबु हम्ज़ा, तनवीर, मजीद अहमद, समद, अब्दुल क़ादिर, ख़ाजा, कलीम, रशीद, अज़ीज़ुल हक़, रफ़ीउद्दीन और मंजू शामिल हैं.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि समीर ने पूछताछ में बताया था कि इसी साल फरवरी में बांग्लादेश से 10 किलो आरडीएक्स हैदराबाद लाया गया था.

 
 
हैदराबाद धमाकेधमाकों की निंदा
हैदराबाद में हुए बम धमाकों की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने निंदा की है.
 
 
घायल रहीम जूझते राम और रहीम
हैदराबाद के अस्पताल में राम और रहीम ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हैदराबाद धमाकों में 42 की मौत
26 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
धमाकों के पीछे बाहरी हाथ: राजशेखर
26 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
हैदराबाद के धमाकों में 35 की मौत
25 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>