BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 15 अगस्त, 2007 को 16:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चट्टान खिसकने से भारी तबाही
 
बाढ़-फ़ाइल
भारत सहित दक्षिण एशिया के दूसरों देशों के कई इलाक़ों में भारी बाढ़ आई हुई है
भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में आई बाढ़ की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं.

डारला गाँव में भूस्खलन के बाद सेना को मदद के लिए बुला लिया गया है.

डारला में मौज़ूद एक पुलिस अधिकारी विद्या चंद नेगी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस भूस्खलन में जो लोग दब गए हैं उनमें से किसी के बचे होने की उम्मीद नहीं है.

उन्होंने कहा, "घरों को 20 से 25 फुट बड़े शिलाखंडों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. घरों पर इतना मलबा गिरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा."

 घरों को 20 से 25 फुट बड़े शिलाखंडों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. घरों पर इतना मलबा गिरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा
 
विद्या चंद नेगी

पुलिस अधिकारी नेगी ने बताया कि 14 घर और एक स्वास्थ्य केंद्र पत्थर और मिट्टी से पूरी तरह दब गया.

राज्य के दूसरे हिस्से में भारी बारिश से हुए भूस्खलन, बाढ़ और घर गिरने की वजह से 40 लोग मारे जा चुके हैं.

स्थिति गंभीर

दक्षिण एशिया के भारत, बाँग्लादेश और नेपाल के कई हिस्सों में आई भारी बाढ़ में अब तक एक हज़ार से तीन हज़ार लोग मारे जा चुके हैं.

दक्षिण एशिया की इस बाढ़ से लगभग दो करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि बाँग्लादेश में इस साल की बाढ़ में कम से कम 500 लोग मारे जा चुके हैं जिसमें मंगलवार की रात में मारे गए 38 लोग भी शामिल हैं.

लगभग एक लाख 10 हज़ार लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इन्हें डायरिया जैसी बीमारियाँ हो गई हैं.

इन देशों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न संगठन बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और दवाइयाँ मुहैया करा रहे हैं.

भारत में बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भूस्खलन से 16 लोगों की मौत
21 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
पूर्वी भारत में बाढ़ से भारी तबाही
01 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
राहत सामग्री पहुँचाने में दिक्कत
06 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
सोनिया ने असम-बिहार का दौरा किया
07 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
'बाढ़ पीड़ितों में महामारी का खतरा'
07 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>