BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 07 अगस्त, 2007 को 08:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सलमान मामले पर फ़ैसला 24 अगस्त को
 

 
 
सलमान ख़ान
सलमान ख़ान ने तीन रातें जोधपुर जेल में बिताईं थीं
चिंकारा के शिकार के मामले में फ़िल्म अभिनेता सलमान ख़ान पर जोधपुर की अदालत 24 अगस्त को फ़ैसला सुनाएगी.

सोमवार को सलमान ख़ान के वकीलों ने दलील दी थी कि उन्हें दी गई पाँच साल की सज़ा रद्द कर दी जाए.

बचाव पक्ष के वकीलों का कहना था कि उन्हें इस मामले के इकलौते गवाह हरीश दुलानी से जिरह का मौक़ा नहीं मिला है इसलिए फ़ैसला सुनाने से पहले उन्हें जिरह का अवसर मिलना चाहिए.

सरकारी पक्ष ने बचाव पक्ष की इस दलील का विरोध किया और कहा कि सलमान के वकीलों ने जानबूझकर गवाह से पूछताछ नहीं की.

सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने बताया कि अदालत ने कहा कि इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली गई है और अब फ़ैसला 24 अगस्त को सुनाया जाएगा.

जोधपुर की एक अदालत ने 10 अप्रैल, 2006 को सलमान ख़ान को चिंकारा के शिकार का दोषी क़रार देते हुए पाँच साल की जेल और 25 हज़ार रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई थी.

फ़ैसले के बाद अदालत ने जोधपुर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था जहाँ उन्होंने तीन रातें गुजारीं थीं. ज़मानत मिलने के बाद वो जेल से बाहर आ पाए थे.

सलमान ने निचली अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की है और कहा है कि वो निर्दोष हैं.

शिकार का मामला

चिंकारा के शिकार का मामला 1998 का है. सलमान पर आरोप है कि उन्होंने 1998 में फ़िल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान चिंकारा को मारा था.

इस मामले में जोधपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सलमान ख़ान को वन्य जीव संरक्षण क़ानून के तहत शिकार का दोषी क़रार देते हुए सज़ा सुनाई थी.

वन्य जीवन क़ानून की धारा 51 और 52 के तहत अधिकतम छह साल की सज़ा का प्रावधान है.

इससे पहले काले हिरण के शिकार के लिए एक अन्य मामले में सलमान ख़ान को एक साल की जेल और पाँच हज़ार रुपए जुर्माने की सज़ा सुनाई गई थी.

अदालत ने फ़िलहाल उस सज़ा पर स्थगन आदेश देते हुए कहा है कि सज़ा तब तक स्थगित रखी जाए जब तक अदालत इस मामले में की गई अपील की सुनवाई कर रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सलमान ख़ान को पाँच साल की जेल
10 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सलमान ख़ान नई मुसीबत में फंसे
26 जून, 2006 | भारत और पड़ोस
जेल भेजने के फ़ैसले पर स्थगन आदेश
10 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
सलमान को एक साल की जेल की सज़ा
17 फ़रवरी, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'टेप में सलमान ख़ान की आवाज़ नहीं'
16 सितंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पुलिस ने सलमान के फ़ोन रिकॉर्ड किए थे
20 जुलाई, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सलमान टेप की जाँच के आदेश
20 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>