BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 19 जून, 2007 को 09:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सिद्धि विनायक में नारियल चढ़ाने पर रोक
 
सिद्धि विनायक मंदिर में अमिताभ और अभिषेक बच्चन
सिद्धि विनायक मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में नारियल और फूलमालाओं के चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है.

सिद्ध विनायक मंदिर के मुख्य अधिकारी हनुमंत जगताप का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर यह रोक लगाई गई है.

दर्शनार्थी अब मंदिर में नारियल और फूलमाला के बजाए फूल और मिठाई ले जा सकते हैं.

हालांकि पुलिस इस बारे में चुप्पी साधे हुए है कि उसे किस तरह की सूचनाएँ मिलीं थीं.

लेकिन समाचार एजेंसियों का कहना है कि पिछले साल वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने देश के सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है.

मुंबई में ही बम धमाकों की कई घटनाएँ हो चुकी हैं.

सिद्ध विनायक मंदिर में हज़ारों श्रद्धालु रोजाना आते हैं और मंगलवार को मंदिर में विशेष भीड़ होती है.

मंदिर के प्रभारी हनुमंत जगताप के अनुसार मंदिर में प्रतिदिन लगभग चार हज़ार नारियल और सैकड़ों मालाएँ चढ़ाई जाती हैं.

इस मंदिर में बॉलीवुड की हस्तियाँ, खिलाड़ी और राजनीतिज्ञ के अक्सर आते रहते हैं.

कुछ दिनों पहले बच्चन परिवार आधी रात को अपने घर से नंगे पाँव चलकर सुबह सुबह सिद्धिविनायक मंदिर पहुँचा था और उसने पूजा अर्चना की थी.

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान गणेश सभी बाधाओं को दूर करते हैं.

 
 
अमिताभ बच्चनबिग बी की भक्ति
बच्चन परिवार ने घर से सिद्धिविनायक मंदिर तक की यात्रा पैदल की.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अयोध्या की सियासत और रामलला
04 मई, 2007 | भारत और पड़ोस
दलितों ने माँगा पूजा का अधिकार
12 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
कालीघाट मंदिर में पंडों पर रोक
16 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>