BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 11 जून, 2007 को 20:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत और पाक में गर्मी से 120 की मौत
 
गर्मी
दिल्ली में भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया
पिछले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान में गर्मी से कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई है.

उत्तरी पाकिस्तान में रिकॉर्ड 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

जबकि उत्तर और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा.

हालांकि भारत में सोमवार को तापमान में कमी दर्ज की गई लेकिन गर्मी ने 28 और लोगों की जान ले ली.

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारत में राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

हरियाणा के हिसार में 45.8 डिग्री और अमृतसर में 45.1 डिग्री तापमान रहा.

उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू लगने से अब तक सबसे अधिक 62 लोगों की मौत हो चुकी है.

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बौछार हो सकती है.

 
 
जलवायु परिवर्तनकरोड़ों पर असर पड़ेगा
जलवायु परिवर्तन पर जारी नई रिपोर्ट में कहा है कि अब असर दिखने लगा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
उत्तर भारत में पारा चढ़ा, गर्मी बढ़ी
16 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>