BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 31 मई, 2007 को 09:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
संविधान सभा के लिए चुनाव नवंबर में
 
नेपाल
अभी तारीख़ पर सहमति नहीं बन पाई है
नेपाल में सत्ताधारी गठबंधन ने घोषणा की है कि नए संविधान सभा के लिए चुनाव नवंबर में होंगे. इस विशेष संविधान सभा का काम होगा- नया संविधान लिखना.

सांसद पीएस महात ने बताया कि आठ पार्टियों का गठबंधन नवंबर में चुनाव कराने को राज़ी है. संविधान सभा देश में राजशाही के भविष्य का भी फ़ैसला करेगी. साथ ही राजनीतिक प्रक्रिया के बारे में भी फ़ैसला करेगी.

पहले यह चुनाव जून में होना था. लेकिन चुनाव आयोग ने जून में चुनाव कराने को लेकर अपनी असमर्थता ज़ाहिर की थी और कहा था कि उसे और समय की ज़रूरत है.

संयुक्त वाममोर्चे के नेता सीपी मैनाली ने बताया, "प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है. लेकिन अभी तारीख़ पर सहमति नहीं बन पाई है."

मांग

पिछले साल नेपाल में माओवादी नेताओं ने दशकों पुराने संघर्ष को ख़त्म करते हुए सरकार में शामिल होने का फ़ैसला किया था. हाल ही में आठ पार्टियों की सरकार में माओवादियों को पाँच मंत्री पद दिए गए हैं.

लेकिन माओवादियों की ये भी मांग है कि चुनाव से पहले अंतरिम सरकार देश को गणराज्य घोषित करे. एक वरिष्ठ माओवादी नेता दीनानाश शर्मा ने कहा, "हमारी पार्टी मानती है कि देश को बिना गणतंत्र घोषित किए चुनाव कराना ठीक नहीं. हमने अपनी बात अन्य पार्टी नेताओं को बता दी है."

नेपाल के एक मंत्री रामचंद्र पॉडेल ने बताया कि नेपाली संसद अगले दो सप्ताह में अंतरिम संविधान में संशोधन करेगी. उन्होंने बताया कि जून में ज़रूरी चुनावी क़ानून भी बना लिए जाएँगे.

पिछले दिनों चुनाव आयोग ने देश के दक्षिणी हिस्से में चल रहे संघर्ष का हवाला देते हुए कहा था कि इसके कारण मतदान की योजना को धक्का लगा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
लोकतंत्र स्थापना की पहली वर्षगांठ
24 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
चुनाव आयोग मतदान के लिए तैयार नहीं
13 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन टला
31 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
माओवादी शामिल होंगे सरकार में
31 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>