BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 25 मई, 2007 को 12:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
संजय दत्त की सज़ा का फ़ैसला टला
 
संजय दत्त
मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने 1993 में हुए बम धमाकों के सिलसिले में फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त को सज़ा सुनाने का फ़ैसला स्थगित कर दिया है, उन्हें बम धमाके करने वालों से हथियार ख़रीदने का दोषी क़रार दिया गया है.

संजय दत्त के अपराध के लिए अदालत उन्हें शुक्रवार को सज़ा का फ़ैसला सुनाने वाली थी. उनकी सज़ा का फ़ैसला सुनाने के लिए अभी कोई तारीख़ निर्धारित नहीं की है.

संजय दत्त को बम धमाकों की साज़िश रचने के इल्ज़ाम से तो बरी कर दिया गया लेकिन एक राइफ़ल और पिस्तौल ग़ैरक़ानूनी रूप से अपने पास रखने का दोषी पाया गया है. इस अपराध में अधिकतम दस साल की जेल की सज़ा हो सकती है.

ग़ौरतलब है कि मुंबई में 1993 में सांप्रदायिक दंगों के बाद हुए उन सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे.

47 वर्षीय संजय दत्त के वकीलों ने अदालत में दलील पेश की है कि उनके मुवक्किल को उनके अच्छे व्यवहार को ध्यान में रखते हुए उनकी ज़मानत बरक़रार रखनी चाहिए.

संजय दत्त 1995 से ही ज़मानत पर हैं. बम धमाकों की आरंभिक जाँच के सिलसिले में वह 18 महीने जेल में काट चुके हैं.

टाडा जज ने संजय दत्त को शुक्रवार को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था. हालाँकि उनके वकील ने अदालत से गुज़ारिश की कि संजय दत्त को कुछ जल्दी जाने की इजाज़त दे दी जाए क्योंकि शुक्रवार को उनके पिता सुनील दत्त की बरसी है.

जज ने यह गुज़ारिश मान ली है और संजय दत्त को जाने की इजाज़त दे दी. ऐसी ख़बरें हैं कि सज़ा के इंतज़ार में संजय दत्त ने नई फ़िल्में स्वीकार करना रोक दिया है और पहले से चल रही फ़िल्मों की शूटिंग जल्दी से जल्दी पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं.

संजय दत्त उन 100 अभियुक्तों में से एक हैं जिन्हें बम धमाकों के सिलसिले में दोषी पाया गया है, उनमें ज़्यादातर मुसलमान हैं.

ऐसे आरोप रहे हैं कि 1993 में मुंबई बम धमाके कुछ ऐसे मुस्लिम माफ़िया सरगनाओं ने कराए थे जो धमाकों से पहले हुए सांप्रदायिक दंगों का बदला लेना चाहते थे.

उन सांप्रदायिक दंगों में 2000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे जिनमें ज़्यादातर मुसलमान थे.

पुलिस पर आरोप हैं कि उसने उन दंगों के दौरान हिंदू गुटों को मुसलमानों को निशाना बनाने की छूट दी थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
संजय दत्त को 12 दिनों की और मोहलत
08 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
'ब्लैक फ़्राइडे' आख़िर दर्शकों तक पहुँचेगी
06 फ़रवरी, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>