BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 08 मई, 2007 को 13:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ओबीसी मुद्दे की सुनवाई संविधान पीठ करे
 
भारत का सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने 29 मार्च को ओबीसी को आरक्षण देने के फ़ैसले पर रोक लगा दी थी
भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण की सुनवाई संविधान पीठ से कराई जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से कहा है कि वे इस मसले पर उन सवालों को अदालत के सामने रखें जिन पर केंद्र सरकार संविधान पीठ से सुनवाई की माँग कर रही है.

न्यायाधीश अरिजीत पसायत और न्यायाधीश एलके पांटा की खंडपीठ ने यह निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी.

सुप्रीम कोर्ट ने 29 मार्च को ओबीसी को आरक्षण देने के फ़ैसले पर रोक लगा दी थी.

नई अपील

इससे पहले सॉलिसिटर जनरल वी वहानवती ने खंडपीठ से कहा कि चूँकि इस मामले में कई संवैधानिक पहलू हैं, लिहाजा इस पर फ़ैसला दो सदस्यीय पीठ नहीं कर सकती और इस मुद्दे को संविधान पीठ के हवाले कर दिया जाना चाहिए.

पीठ ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले को संविधान पीठ को सौंपे जाने के ख़िलाफ़ नहीं है.

लेकिन अदालत ने इस मामले को संविधान पीठ को सौंपे जाने के केंद्र के आग्रह पर हैरत जताई और कहा कि ऐसे मामले तो नियमित तौर पर अदालतों के समक्ष आते रहते हैं.

पीठ का कहना था कि बहुत से क़ानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी जाती है पर हर बार इन्हें संविधान पीठ को तो नहीं सौंपा जाता.

सरकार ने अपनी दलील में कहा कि मंडल मामले में नौ सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने ओबीसी आरक्षण पर मुहर लगाई थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आरक्षण पर हुई बैठक बेनतीजा रही
25 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
आरक्षण मुद्दे पर रणनीति के लिए बैठक
25 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
ओबीसी आरक्षण पर रोक हटाने से इनकार
23 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
ओबीसी मामले पर सुनवाई 23 अप्रैल को
18 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
'ओबीसी कोटा पर रोक हटाने की अपील'
16 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
'इसी वर्ष से मिले पिछड़ों को आरक्षण'
12 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>