BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 05 मई, 2007 को 07:29 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दस तमिल विद्रोहियों को मारने का दावा
 
श्रीलंकाई नौसेना
नौसेना ने इसी माह एलटीटीई के नौसैनिक मुख्यालय को ध्वस्त करने का दावा किया था
श्रीलंका की नौसेना का कहना है कि उसने तमिल विद्रोहियों की दो नावों को समुद्र में डुबो दिया है और इसमें कम से कम 10 तमिल विद्रोही मारे गए हैं.

नौसेना के मुताबिक दोनों नाव 16 मालवाहक जहाज़ों के साथ तमिल विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले मुल्लाईतिवु इलाक़े से दक्षिण की ओर जा रही थीं.

तमिल विद्रोहियों ने श्रीलंकाई नौसेना के इस दावे पर कुछ भी नहीं कहा है और इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है.

वर्ष 2002 में विद्रोहियों यानी एलटीटीई और श्रीलंका सरकार के बीच हुआ संघर्ष विराम समझौता लागू होने के बावजूद हिंसा में तेज़ी आई है.

पिछले 15 महीनों में सेना और एलटीटीई के बीच हुई झड़पों में चार हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.

घायल

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर प्रसाद समरासिंघे ने कहा कि विद्रोहियों के बेड़े में दस बड़े और 12 छोटे जहाज़ थे. उनका कहना है कि इनके साथ-साथ चार आत्मघाती नाव भी आगे बढ़ रही थीं.

ब्रिगेडियर समरासिंघे ने बताया कि नौसेना की कार्रवाई में दो नौसैनिक भी घायल हुए हैं.

इस महीने के शुरू में नौसेना ने दावा किया था कि उसने मुल्लाईतिवु स्थित तमिल विद्रोहियों के नौसैनिक मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कैथे पैसिफ़िक ने हवाई सेवा स्थगित की
29 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
श्रीलंकाई सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला
24 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में भीषण बस दुर्घटना
10 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
एलटीटीई का नौसैनिक मुख्यालय 'ध्वस्त'
04 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>