BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 05 मई, 2007 को 06:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अब 'लापता' हो गया 'लावारिस' विमान
 

 
 
बोइंग-737 विमान

मुंबई की एक सड़क पर पिछले छह दिनों से फंसा पड़ा एक बोइंग विमान अब रातोंरात 'लापता' हो गया है.

इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस विमान को सड़क से किसने हटाया और न ही यह पता लग सका है कि इसे कहाँ ले जाया गया है.

पिछले सप्ताह शनिवार की रात यह बोइंग-737 विमान मुंबई की एक सड़क पर उस वक्त फंस गया था जब इसे मुंबई से देर रात बाहर ले जाया जा रहा था.

रात को इसे सड़क के रास्ते ले जाते वक्त ड्राइवर ने ग़लत दिशा में चलना शुरू कर दिया जहाँ आगे जाकर यह एक कम ऊँचे फ़्लाईओवर में फंस गया.

सुबह जब लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो सामने खुली सड़क नहीं, सड़क पर फंसा हुआ यह विमान दिखाई दिया.

यह बोइंग विमान पहले सहारा एयरलाइंस के लिए इस्तेमाल होता था.

इस विमान के सड़क पर फंस जाने की वजह से यातायात रुका हुआ था और स्थानीय लोग परेशान हो रहे थे.

हालांकि शहर के बाकी हिस्सों में रह रहे लोगों के लिए यह एक कौतुहल का विषय बना हुआ था और लोग सड़क पर फंसे इस विमान को देखने आ रहे थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अगर विमान सड़क पर फंस जाए तो...
04 मई, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>