BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 01 मई, 2007 को 17:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान में 'आम नागरिक मारे गए'
 
नैटो सैनिक
नैटो ने दो दिनों की लड़ाई में 130 से ज़्यादा तालेबान लड़ाकों को मारने का दावा किया है
अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में हुए संघर्ष में कम से कम 30 आम नागरिक मारे गए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक मारे गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं.

अफ़ग़ानिस्तान में तैनात उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नैटो की सेना का कहना है कि शुक्रवार और रविवार को उनके अभियान में लगभग 135 तालेबान लड़ाके मारे गए.

नैटो के मुताबिक उसने सोमवार को भी शिनदाद ज़िले में संदिग्ध ठिकानों पर हवाई और ज़मीनी हमले किए हैं लेकिन इनमें कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है.

नागारिक मौतें

अफ़ग़ान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने बीबीसी की पाश्तो सेवा से कहा है कि झड़पों में 30 आम नागरिक मारे गए हैं.

 शिनदाद में हुई लड़ाई में 30 नागरिक मारे गए हैं जिनमें महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं
 
पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ीक़

हेरात के पुलिस प्रमुख मोहम्मद शफ़ीक़ ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "शिनदाद में हुई लड़ाई में 30 नागरिक मारे गए हैं जिनमें महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं."

उन्होंने कहा कि उन्हें अलग-अलग सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है.

शिनदाद के गवर्नर खोदादाद एरफ़ानी ने भी आम नागरिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की लेकिन सही संख्या बताने से इनकार किया.

इस बीच पूर्वी शहर जलालाबाद में आम नागरिकों के मारे जाने के विरोध में लागातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
विज्ञापन को लेकर नैटो की निंदा
24 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
तालेबान चरमपंथियों को मारने का दावा
19 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>