BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 07 अप्रैल, 2007 को 05:21 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बम विस्फोट में सात मारे गए
 
बस (फाइल फोटो)
पिछले हफ़्ते भी एक बस को निशाना बनाया गया था
उत्तरी श्रीलंका में एक यात्री बस के बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से सात लोग मारे गए हैं और 26 लोग घायल हुए हैं.

कोलंबो से लगभग 250 किलोमीटर दूर वावुनिया शहर के निकट यह घटना हुई. सड़क किनारे रखे गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

वावुनिया उत्तरी श्रीलंका में सेना के क़ब्ज़े वाला अंतिम शहर है, इसके बाद की सीमा पर तमिल विद्रोहियों यानी एलटीटीई का नियंत्रण है.

माना जा रहा है कि इस विस्फोट में भी एलटीटीई का हाथ है. घायलों में सात सैनिक हैं जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पिछले हफ़्ते सोमवार को अम्पारा में एक बस में विस्फोट हुआ था जिसमें 16 लोग मारे गए थे.

श्रीलंका में सेना और एलीटीटीई के बीच वर्ष 2002 से ही संघर्ष विराम समझौता लागू है लेकिन पिछले साल से ही दोनों पक्षों के बीच झड़पें तेज़ हुई हैं.

वर्ष 2005 में महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक लगभग चार हज़ार लोग हिंसा के शिकार हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
एलटीटीई का नौसैनिक मुख्यालय 'ध्वस्त'
04 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में बम विस्फोट, 16 मारे गए
02 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
एलटीटीई के हमले पर भारत की चिंता
01 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
सेना-तमिल विद्रोही संघर्ष, 11 मरे
21 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
पूर्वी श्रीलंका से पलायन जारी
11 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>