BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 29 मार्च, 2007 को 15:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
1984 के दंगों के लिए तीन को उम्र क़ैद
 
सिख विरोधी दंगों के प्रभावित
1984 के दंगों में सैकड़ों सिख मारे गए थे
भारत की राजधानी दिल्ली में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इन तीन लोगों को उन दंगों के दौरान एक सिख परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोप में गुरूवार को यह सज़ा सुनाई है. इन तीन लोगों के नाम हैं - हरप्रसाद भारद्वाज, आरपी तिवारी और जगदीश गिरी.

ग़ौरतलब है कि अक्तूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए थे.

न्यायालय ने हालाँकि अभियोजन पक्ष की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया कि यह मामला 'असाधारण श्रेणी' आता है इसलिए तीनों अभियुक्तों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए.

अतिरिक्त सैशन जज राजेंद्र कुमार शास्त्री ने अपने फ़ैसले में कहा, "न्याय की माँग सश्रम आजीवन कारावास से पूरी हो जाएगी."

न्याय की माँग...
 न्याय की माँग सश्रम आजीवन कारावास से पूरी हो जाएगी.
 
जज

न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों पर पाँच-पाँच हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इन अभियुक्तों पर आरोप लगाया गया है कि एक और दो नवंबर 1984 को एक भीड़ की अगुवाई की और उन्होंने पूर्वी दिल्ली में हरमिंदर कौर के घर पर हमला किया.

अभियोजन पक्ष के बयान के अनुसार हरमिंदर कौर के पति निरंजन सिंह दिल्ली पुलिस में एक हैड कांस्टेबल थे और वह एक नवंबर 1984 को शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे.

बयान के अनुसार निरंजन सिंह को उस भीड़ ने हमला करके पहले तो मार दिया फिर आग में जला दिया और उस भीड़ की अगुवाई तीनों अभियुक्त हरप्रसाद भारद्वाज, आरपी तिवारी और जगदीश गिरी कर रहे थे.

अभियोजन पक्ष की दलील के अनुसार हरमिंदर सिंह के 17 वर्षीय बेटे गुरपाल सिंह और दामाद महेंद्र सिंह को भी इन अभियुक्तों ने अगले दिन मार दिया था.

 
 
सिखबार-बार बने आयोग
सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए कई बार आयोग और समितियाँ बनीं.
 
 
दंगों के बाद का एक दृश्यदंगों की तस्वीरें
दिल्ली के दंगों की चंद तस्वीरें साजिद रज़ा ख़ान के कैमरे से.
 
 
एक प्रत्यक्षदर्शीप्रत्यक्षदर्शी क्या कहते हैं?
ब्लूस्टार के दौरान परिसर के अंदर क्या हो रहा था? क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी?
 
 
जरनैल सिंह भिंडरांवालेब्लूस्टार के बीस साल
स्वर्ण मंदिर परिसर में सैनिक कार्रवाई के 20 साल पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति.
 
 
स्वर्ण मंदिरकाँग्रेस-सिखों के संबंध
मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री नियुक्त होने से क्या काँग्रेस के सिखों से रिश्ते सुधरेंगे?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दो दशकों में कैसे बदला चुनावी रंग
11 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>