BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 28 मार्च, 2007 को 19:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बुद्धदेब ने नंदीग्राम की ज़िम्मेदारी स्वीकारी
 
बुद्धदेब भट्टाचारजी
बुद्धदेब ने साफ़ किया है कि राज्य में औद्योगिकीकरण की प्रक्रिया नहीं रुकेगी
पश्चिम बंगाल की वामपंथी सरकार के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचारजी ने नंदीग्राम में हुई पुलिस फ़ायरिंग के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा है सरकार से चूक हुई.

सरकार की ओर से पहली बार इस तरह की ज़िम्मेदारी स्वीकार की गई है.

मुख्यमंत्री भट्टाचारजी ने कहा है कि नंदीग्राम में प्रस्तावित विशेष आर्थिक क्षेत्र को दूसरी जगह स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है और जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम में सरकार ने रसायन उद्योगों के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना करने जा रही थी लेकिन किसान वहाँ भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं.

सरकार की कोशिशों का विरोध करते किसानों पर गत 14 मार्च को पुलिस ने फ़ायरिंग की थी जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे.

इस घटना की तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई थी और विपक्ष ने बुद्धदेब भट्टाचारजी से इस्तीफ़े की माँग की थी.

इसके बाद घटना की जाँच सीबीआई को सौंप दी गई थी.

'और हिंसा नहीं चाहते'

इस घटना के बाद पहली बार मुख्यमंत्री भट्टाचारजी ने सरकार की ग़लती स्वीकार की है.

नंदीग्राम में फायरिंग में घायल एक महिला
नंदीग्राम में हुई पुलिस फ़ायरिंग की सीबीआई जाँच जारी है

उन्होंने स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया की एक रैली में कहा, "मैं राज्य सरकार की ओर से हुई चूक की ज़िम्मेदारी स्वीकार करता हूँ. अब हम और मौत नहीं चाहते, चाहे वो किसी भी राजनीतिक दलों के हों."

उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिकीकरण के लिए और हिंसा नहीं चाहती.

उन्होंने कहा कि राज्यसरकार केंद्र सरकार से चर्चा कर रही है और जल्दी ही रसायन उद्योंगों के लिए किसी दूसरी जगह पर विशेष आर्थिक क्षेत्र की घोषणा करेगी.

उनका कहना था कि सरकार विकास और औद्योगिकीकरण चाहती है लेकिन सिंगूर और नंदीग्राम में जो कुछ हो रहा है, उससे देश भर में गलत संकेत जा रहे हैं.

हांलांकि मुख्यमंत्री की इस स्वीकारोक्ति के बाद तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बैनर्जी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचारजी के इस्तीफ़े की माँग की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नंदीग्राम में सौ से ज़्यादा लापता
17 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
पुलिस की गोली से 10 से अधिक मरे
14 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>