BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 12 मार्च, 2007 को 18:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बाराती बस खाई में गिरी, 14 मरे
 
उत्तराखंड के पहाड़
पहाड़ी इलाक़ों में वाहनों के घाटी में फिसलने की घटनाएँ अक्सर होती हैं
उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग शहर के पास एक बाराती बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 15 घायल हुए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना ख़राब मौसम की वजह से बस के फिसल जाने से हुई.

घायलों को रुद्रप्रयाग के ज़िला अस्पताल ले जाया गया है.

पूरे उत्तर भारत में पिछले तीन दिनों से मौसम ख़राब है.

उत्तराखंड में भी दो दिनों से बारिश हो रही है और कई जगह बर्फ़बारी हुई है.

देहरादून से शालिनी जोशी ने अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि ख़राब मौसम की वजह से ही बचाव कार्य में भी भारी बाधा आ रही है और देर रात तक लोगों को बस से निकाले जाने का काम चलता रहा.

दुर्घटना रुद्रप्रयाग से 17-18 किलोमीटर दूर तिलवाड़ा में शाम को क़रीब साढ़े पाँच बजे हुई है.

उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों में ख़राब मौसम में अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
केरल: नाव दुर्घटना में 18 की मौत
20 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
बांग्लादेश में बस में आग से 50 की मौत
06 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
फ़ुटपाथ पर लोगों पर कार चढ़ी, छह मरे
12 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
बस के झील में गिरने से 56 मरे
20 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
उत्तरांचल में बस दुर्घटना, 13 मरे
20 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>