BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 07 मार्च, 2007 को 09:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सांसद की नागरिकता को लेकर बवाल
 
एम के सुब्बा
सुब्बा की नागरिकता को लेकर सीबीआई जांच भी हो चुकी है
कांग्रेस के सांसद एम के सुब्बा की नागरिकता को लेकर जहां विपक्षी दलों ने कड़ा रवैया अपनाया है वहीं बुधवार को विपक्ष की कोशिशों के बाद संसद में इस मामले पर बहस नहीं हो सकी.

विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों ने जब यह मुद्दा उठाने की कोशिश की तो सदन के उपाध्यक्ष के रहमान खान ने कहा कि सदन में इस मुद्दे पर बिना नोटिस के बहस नहीं की जा सकती.

तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी ने प्रश्नकाल के बाद यह मुद्दा उठाया था.

पिछले दिनों सुब्बा की नागरिकता को लेकर एक टीवी चैनल ने चौंकाने वाले तथ्य पेश किए थे जिसके अनुसार सुब्बा भारत के नागरिक नहीं हैं.

पहले भी सुब्बा की नागरिकता को लेकर मीडिया में कयास लगाए जाते रहे हैं. सुब्बा तेजपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद हैं.

सुब्बा की नागरिकता के बारे में सीबीआई भी जांच कर चुकी है और अभी भी इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है.

इस संबंध में एक बार फिर ख़बरें आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जहां सुब्बा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है वहीं कांग्रेस ने अभी तक इस पर कुछ कहने से परहेज़ किया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
चार सांसदों के निलंबन की सिफ़ारिश
14 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
सुप्रीम कोर्ट ने उपचुनाव पर रोक लगाई
03 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी होगी
18 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
सांसद की हत्या की सीबीआई जांच
04 मार्च, 2007 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>