BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 05 मार्च, 2007 को 18:02 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'गिलानी को विदेश जाने की अनुमति मिले'
 
सैयद अली शाह गिलानी
गिलानी को चार साल पहले एक गुर्दा हटाना पड़ा था
हुर्रियत कॉफ़्रेंस के कट्टरपंथी धड़े ने केंद्र सरकार से अपील की है कि सैयद अली शाह गिलानी को कैंसर के इलाज़ के लिए विदेश जाने की अनुमति दी जाए.

गिलानी की अगुआई वाले हुर्रियत गुट के प्रवक्ता मोहम्मद अशरफ़ ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें भारतीय डॉक्टरों पर पूरा विश्वास है लेकिन वो अपने नेता के इलाज़ के लिए आधुनिक सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं.

उन्होंने भारत सरकार से मानवीय आधार पर इस माँग को मान लेने की अपील की. गिलानी को गुर्दे का कैंसर है.

77 वर्षीय गिलानी का एक गुर्दा चार साल पहले सर्जरी के ज़रिए निकाल दिया गया था.

दिल्ली के अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन समीर कौल ने उन्हें गुर्दे की सर्जरी कराने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि हुर्रियत नेता को आगे चल कर गुर्दा प्रत्यारोपण भी करवाना पड़ सकता है.

सैयद अली शाह गिलानी के पासपोर्ट की वैधता वर्ष 1981 में ही ख़त्म हो चुकी है और उसके बाद से वो विदेश नहीं गए हैं. बीच में एक बार अस्थायी पासपोर्ट पर उन्होंने हज यात्रा की थी.

कई कश्मीरी युवाओं ने गिलानी को अपना गुर्दा दान करने की पेशकश की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मीरवाइज़ की सलाह: सरकार को परखें
04 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
हुर्रियत के गिलानी गुट में टूट
22 सितंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
'भारत ने कश्मीर को विवादित माना'
04 जून, 2005 | भारत और पड़ोस
बस सेवा पर फ़ैसला ग़लतः गिलानी
10 अप्रैल, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>