BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 मार्च, 2007 को 02:32 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'तालेबान नेता की गिरफ़्तारी का खंडन'
 
डिक चेनी और मुशर्रफ़
डिक चेनी ने 'आतंकवाद' के ख़िलाफ़ अभियान के लिए पाकिस्तान की सराहना की है
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने इस बात का खंडन किया है कि उसके शीर्ष नेता और पूर्व रक्षा मंत्री मुल्ला ओबैदुल्ला को पाकिस्तान में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

पेशावर में तालेबान के प्रवक्ता क़ारी मोहम्मद यूसुफ़ ने बीबीसी को बताया क्वेटा में ओबैदुल्ला की गिरफ़्तारी से संबंधित ख़बरे गलत हैं.

उन्होंने दावा किया कि उनके नेता अफ़ग़ानिस्तान में हैं. यूसुफ़ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने भी ओबैदुल्ला की गिरफ़्तारी की पुष्टि नहीं की है.

पिछले सोमवार को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने क्वेटा से पाँच संदिग्ध तालेबान विद्रोहियों को गिरफ़्तार किया था. इसके बाद मीडिया में इस तरह की ख़बरें आई थीं कि ओबैदुल्ला भी इनमें से एक है.

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई सोमवार को अमरीकी उप राष्ट्रपति डिक चेनी के पाकिस्तान पहुँचने के कुछ घंटों बाद शुरू हुई थी.

ग़ौरतलब है कि अमरीका के उप राष्ट्रपति डिक चेनी ने पाकिस्तान से अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि वो अफ़ग़ान सीमा पर तालेबान से लड़ने के लिए और क़दम उठाए.

साथ ही उन्होंने 'आतंकवाद के ख़िलाफ़' जंग में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना भी की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'तालेबान के ख़िलाफ़ और क़दम उठाए'
26 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
तालेबान पर गेट्स और मुशर्रफ़ मिले
12 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के नए प्रमुख
04 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
एक शहर पर तालेबान फिर क़ाबिज़
02 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>