BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 11 फ़रवरी, 2007 को 19:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दिल्ली में इमारत ढही, आठ की मौत
 
फ़ाइल फ़ोटो
राजधानी की झुग्गी बस्तियों में आगजनी की दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं
राजधानी दिल्ली के मादीपुर इलाक़े में एक चार मंज़िला इमारत के ढह जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं.

रविवार की शाम हुई इस दुर्घटना की जानकारी दिल्ली फ़ायर सर्विस के अधिकारियों ने दी है.

घटना के समय इस इमारत में क़रीब 20 लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है.

दिल्ली फ़ायर सर्विस के उप प्रमुख एके शर्मा ने बीबीसी को बताया, "इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक दो और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिनकी तलाशी का काम चल रहा है."

हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का साफ़तौर पर पता नहीं लगाया जा सका है.

 इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक दो और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिनकी तलाशी का काम चल रहा है
 
एके शर्मा, उप प्रमुख, दिल्ली फ़ायर सर्विस

माना जा रहा है कि पिछले दो दिनों से राजधानी में हो रही बारिश भी इस कमज़ोर इमारत के गिरने की एक वजह हो सकती है.

एके शर्मा ने बताया, "अभी तक घटना की वजहों के बारे में साफ़ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. यह चार मंज़िला इमारत अवैध तरीके से बनी थी और उपरी मंज़िलों को गिराने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था."

मादीपुर राजधानी के पिछड़े इलाकों में से एक है और यहाँ पर काफ़ी झुग्गियाँ बनी हुई हैं. इसी इलाके में यह चार मंज़िला इमारत बनी हुई थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इमारत गिरने से 19 की मौत
03 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
इलाहाबाद में इमारत गिरी, आठ मरे
10 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
कानपुर में इमारत गिरने से 13 की मौत
27 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
मुंबई की ख़स्ताहाल इमारतें
26 अगस्त, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>