BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 18 जनवरी, 2007 को 07:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
माओवादियों की सामानांतर सरकार भंग
 
माओवादी नेता
माओवादियों ने संसद में शामिल होने के बाद सरकार में शामिल होने की तैयारी शुरु कर दी है
नेपाल में माओवादी नेता प्रचंड ने विद्रोह के दौरान चलाई जा रही समानांतर सरकार को भंग करने की औपचारिक घोषणा कर दी है.

माओवादी नेता प्रचंड ने गुरुवार को इसकी घोषणा की.

पर्यवेक्षकों का मानना है कि नेपाल में काफ़ी बड़े क्षेत्र में चलाई जा रही इस व्यवस्था को भंग करना शांति प्रक्रिया का एक अहम कदम है.

उल्लेखनीय है कि शांति समझौते के तहत माओवादी संसद में शामिल हो चुके हैं और वे जल्दी ही अंतरिम सरकार में शामिल हो जाएँगे.

लेकिन प्रचंड ने कहा है कि उनकी पार्टी का लक्ष्य अब भी नेपाल को कम्युनिस्ट देश बनाना है और संसद में आने से या फिर सत्ता में भागीदार बनने से माओवादियों ने ये मक़सद त्याग नहीं दिया है.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि माओवादियों की इस घोषणा से बहुत से लोगों ने राहत की साँस ली होगी.

हथियार डालना शुरु

हथियार सौंपते माओवादी
माओवादियों ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में हथियार सौंपने शुरु कर दिए हैं

एक दशक के संघर्ष के बाद 2006 में माओवादियों और सरकार के बीच शांति समझौता हुआ था जिसमें माओवादियों का हथियार डालना एक प्रमुख शर्त थी.

नेपाल में माओवादियों ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में बुधवार से हथियार डालने शुरु कर दिया था.

पर्यवेक्षकों की इस काम में सेवानिवृत्त गोरखा सिपाही सहायता कर रहे हैं. ये नेपाली सिपाही भारतीय और ब्रितानी सेना में काम कर चुके हैं.

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों ने माओवादी विद्रोहियों के हथियारों को जमा करना शुरु कर दिया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल में अंतरिम संविधान पर सहमति
16 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में हज़ारों माओवादी बीमार हुए
12 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में निरस्त्रीकरण समझौता
28 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में ऐतिहासिक शांति समझौता
21 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>